फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday: जय मेहता संग शादी के बाद जूही चावला को लोगों ने मारे थे ताने, 6 साल तक छुपा कर रखा था रिश्ता

Sat, 13 Nov 2021 01:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 13 Nov 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
Happy birthday Juhi Chawla: How she met Jay Mehta and some facts about their life
juhi chawla, jay mehta - फोटो : इंस्टाग्राम

जूही चावला आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री होने के साथ-साथ जूही एक निर्माता और एंटरप्रेन्योर भी हैं। 80 और 90 के दशक में उन्होंने बॉलीवुड पर राज किया और लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया। जूही ने हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत साल 1986 में आई फिल्म 'सल्तनत' से की लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही जिसके बाद उन्होंने कन्नड़ फिल्मों का रुख किया। उन्हें पहला बड़ा ब्रेक फिल्म 'कयामत से कयामत' तक में मिला। ये फिल्म हिट रही और इसमें जूही की परफॉरमेंस को भी बेहद सराहा गया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिया गया। जूही ने इंडस्ट्री से बाहर शादी की। जब उनकी शादी हुई तो लोगों ने उनपर पैसों के लिए शादी करने का आरोप भी लगाया।


 

Happy birthday Juhi Chawla: How she met Jay Mehta and some facts about their life
जूही चावला - फोटो : Social media

चलिए जानते हैं कैसे हुई जय और जूही की मुलाकात
1992 में ‘कारोबार’ की शूटिंग के दौरान ही राकेश रोशन ने जूही और जय की मुलाकात करवाई थी, जूही चावला ने साल 1995 में कारोबारी जय मेहता से गुपचुप शादी की थी, जूही चावला ने अपनी शादी काफी गुपचुप तरीके से और सादगी के साथ की थी। जूही जब प्रेग्नेंट हुईं तब उनकी शादी का खुलासा हुआ था।

Happy birthday Juhi Chawla: How she met Jay Mehta and some facts about their life
juhi chawla, jay mehta - फोटो : social media

जूही के पति जय मेहता जो कि बिजनेसमैन हैं जूही से उम्र में बड़े थे और उनके सिर पर बाल काम थे जिस वजह से लोग कहते थे कि जूही ने पैसों के लिए शादी की है। हालांकि जय मेहता की यह दूसरी शादी थी, उनकी पहली शादी सुजाता बिड़ला से हुई थी। साल 1990 में प्लेन क्रैश हादसे में उनकी पहली पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद जय और जूही करीब आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday Juhi Chawla: How she met Jay Mehta and some facts about their life
जूही चावला, जय मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

इसलिए छुपाकर रखी थी शादी
एक इंटरव्यू के दौरान जूही ने कहा था- मैं उस वक्त अपने करियर के पीक पर थी। उस दौरान मुझे कई चीजों में कामयाबी मिल रही थी। मैं अपने करियर को जारी रखना चाहती थी और इसी बीच ये सब हो गया। मैंने इस बारे में किसी को नहीं बताया और अपना काम करती रही।

विज्ञापन
Happy birthday Juhi Chawla: How she met Jay Mehta and some facts about their life
जूही चावला - फोटो : Instagram

जूही ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। साल 1984 में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया था। इसके बाद उन्होंने 'कयामत से कयामत', 'बोल राधा बोल', 'स्वर्ग', 'हम हैं राही प्यार के', 'डर', 'यस बॉस' और 'इश्क' जैसी कई फिल्मों में काम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed