फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanika Kapoor: कभी नहीं थे बच्चों की फीस भरने के पैसे, फिर ऐसे बॉलीवुड की मशहूर सिंगर बनीं कनिका कपूर

Sun, 21 Aug 2022 08:30 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 21 Aug 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
happy birthday kanika kapoor career struggle in bollywood and her unknown life facts in hindi
कनिका कपूर - फोटो : social media

बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी झनकदार आवाज के बल पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कनिका कपूर 21 अगस्त यानी आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। कनिका के गानों को न सिर्फ भारत में बल्कि दूसरे देशों में भी खूब पसंद किया जाता है। आज कनिका कपूर की लंबी फैन फॉलोइंग हैं और उनके गाए गानों के लाखों लोग दीवाने हैं। कनिका बॉलीवुड में सिंगर के तौर पर गाने तो गाती ही हैं, इसके अलावा कई बार उन्हें सिंगिंग रियलिटी शोज को भी जज करते देखा जाता है। आज कनिका बॉलीवुड की सबसे हिट सिगंर्स में शुमार हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह आर्थिक और मानसिक रूप से काफी परेशान थीं, लेकिन उन्होंने अपनी काबिलियत के बल पर अलग मुकाम हासिल किया। तो चलिए जानते हैं कनिका कपूर की जिंदगी की कुछ खास बातें।

happy birthday kanika kapoor career struggle in bollywood and her unknown life facts in hindi
कनिका कपूर - फोटो : social media

21 अगस्त 1978 में जन्मीं कनिका कपूर का जीवन काफी संघर्षों से भरा रहा है, लेकिन उन्होंने मेहनत के बल पर अलग मुकाम पाया है। बता दें कि कनिका कपूर ने 8 साल की उम्र से पंडित गणेश प्रसाद मिश्रा से संगीत सीखना शुरू कर दिया था और महज 12 साल की उम्र से ही काम करने की शुरुआत कर दी थी। उस दौरान कनिका ने ऑल इंडिया रेडियो के एक कार्यक्रम में परफॉर्म किया था। उसके बाद से कनिका ने अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा।

happy birthday kanika kapoor career struggle in bollywood and her unknown life facts in hindi
सिंगर कनिका कपूर - फोटो : अमर उजाला

कनिका कपूर ने अनूप जलोटा के साथ भजन भी गाए हैं और इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड को भी कई सुपर डुपर हिट गाने भी दिए हैं। कनिका ने अपना पहला म्यूजिक वीडियो साल 2012 में रिलीज किया था। इसके अलावा रागिनी एमएमएस के गाने 'बेबी डॉल मैं सोने दी' से कनिका कपूर सबसे ज्यादा चर्चा में आईं। इस गाने के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ फीमेल प्लेबैक सिंगर की श्रेणी में फिल्मफेयर भी मिला था। इसके अलावा चिट्टियां कलाइयां भी उनका मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
happy birthday kanika kapoor career struggle in bollywood and her unknown life facts in hindi
कनिका कपूर - फोटो : social media

कनिका कपूर की आज देश से लेकर विदेशों तक लंबी फैन फॉलोइंग है और वह इंडस्ट्री की सबसे महंगी सिंगर्स में से एक हैं। हालांकि एक समय ऐसा भी था जब उनके पास अपने बच्चों की फीस भरने तक के पैसे नहीं थे। दरअसल जब कनिका सिर्फ 18 साल की थीं तभी उनकी शादी 1997 में  लंदन के एक एनआरआई बिजनेसमैन के साथ हुई थी। बाद में कनिका और राज का तलाक हो गया। तलाक के दौरान वे तीन बच्चों की मां थीं। उस दौरान कनिका को काफी संघर्ष करना पड़ा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed