फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: धनुष की थिरुचित्रम्बलम ने चटाई लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन को धूल, दोबारा का हाल-बेहाल

Sun, 21 Aug 2022 07:51 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 21 Aug 2022 07:51 AM IST
विज्ञापन
Saturday Box Office Thiruchitrambalam karthikeya 2 raksha bandhan laal singh chaddha Dobaaraa collection Day 2
थिरुचित्रम्बलम, लाल सिंह चड्ढा, दोबारा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर यह साल बॉलीवुड के लिए अच्छा साबित नहीं हो रहा है। एक ओर जहां साउथ की फिल्में अच्छी कमाई कर रही हैं, तो बॉलीवुड की इक्का दुक्का फिल्में ही अपना कमाल दिखाने में सफल रही हैं। आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ और अक्षय कुमार की ‘रक्षा बंधन’ तो रिलीज के 10 दिन भी अभी अपना बजट नहीं निकाल पाई हैं। वहीं, तेलुगू फिल्म ‘कार्तिकेय 2’ की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है। इसके अलावा इसी हफ्ते रिलीज हुई साउथ स्टार धनुष की 'थिरुचित्रम्बलम' भी पहले दिन से अपनी बढ़त बनाए हुए है, तो इसके एक दिन बाद आई तापसी की ‘दोबारा’ का हाल-बेहाल। शनिवार के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, तो चलिए देखते हैं किसने बाजी मारी।

Saturday Box Office Thiruchitrambalam karthikeya 2 raksha bandhan laal singh chaddha Dobaaraa collection Day 2
थिरुचित्रम्बलम - फोटो : सोशल मीडिया

थिरुचित्रम्बलम
धनुष की फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' ने 18 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। मिथुन जवाहर के निर्देशन में बनी यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में धनुष के अलावा प्रकाश राज, राशि खन्ना और नित्या मेनन ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म ने पहले दिन 8.25 करोड़ रुपये कमाए थे, तो दूसरे दिन 8.55 करोड़ का कारोबार हुआ। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक शनिवार यानी तीसरे दिन फिल्म ने 10.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई 27.60 करोड़ रुपये हो गई है।

Saturday Box Office Thiruchitrambalam karthikeya 2 raksha bandhan laal singh chaddha Dobaaraa collection Day 2
दोबारा फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दोबारा
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी 'दोबारा' में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। 'दोबारा' धनुष की फिल्म के एक दिन बाद थिएटर में रिलीज हुई है। पहले ही दिन फिल्म को दर्शकों को बढ़िया रिस्पांस नहीं मिला और इसकी कमाई महज 72 लाख रुपये हुई। वहीं, शनिवार के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की कमाई में थोड़ी सी बढ़त देखने को मिली है। दूसरे दिन 'दोबारा' ने 87 लाख रुपये कमाए हैं। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई अब 1.59 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturday Box Office Thiruchitrambalam karthikeya 2 raksha bandhan laal singh chaddha Dobaaraa collection Day 2
फकत महिलाओ मेट - फोटो : सोशल मीडिया

फकत महिलाओ मेट
गुजराती फिल्म 'फकत महिलाओ मेट' भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। जय बोदास द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी कैमियो करते नजर आए हैं। अपने ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1 करोड़ रुपये कमा लिए थे, तो अब शनिवार को भी इसकी कमाई बढ़ी है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने दूसरे दिन 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 2.10 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Saturday Box Office Thiruchitrambalam karthikeya 2 raksha bandhan laal singh chaddha Dobaaraa collection Day 2
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लाल सिंह चड्ढा
अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित 'लाल सिंह चड्ढा' को शुरुआत से ही विरोध का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में आमिर खान की चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाई और इसका कलेक्शन दिन-ब-दिन गिरता चला गया। शुक्रवार को फिल्म ने जहां 1.35 करोड़ रुपये कमाए थे, तो शनिवार को इसकी कमाई में थोड़ी सी बढ़त देखने को मिली है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दसवें दिन 1.50 रुपये कमाए हैं। ऐसे में फिल्म का कलेक्शन अब 54.15 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि अभी भी यह अपनी आधी लागत निकालने में भी सफल नहीं हो पाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed