फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nikki Tamboli: निक्की ने कैसे साउथ इंडस्ट्री में जमाए पैर, जानें मॉडलिंग से लेकर बिग बॉस तक पहुंचने का सफर

Sun, 21 Aug 2022 07:10 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 21 Aug 2022 07:10 AM IST
विज्ञापन
Nikki Tamboli Birthday Know untold facts about Bigg Boss 14 contestant
निक्की तंबोली - फोटो : सोशल मीडिया

निक्की तंबोली टीवी इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम है। वह हर साल 21 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। साल 1996 में महाराष्ट्र में जन्मी एक्ट्रेस अपनी बोल्डनेस की वजह से अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। अपने जन्मदिन से एक दिन पहले यानी 20 अगस्त को उन्होंने एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया, जिसकी वजह से वह चर्चा के केंद्र में आ गईं। दरअसल, निक्की ने अपनी कुछ तस्वीरें बिजनेसमैन मनन शाह के साथ शेयर की थीं, जिसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कयास लगने शुरू हो गए। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हुए उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें।

Nikki Tamboli Birthday Know untold facts about Bigg Boss 14 contestant
निक्की तंबोली - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ की कई फिल्में में आ चुकी हैं नजर

निक्की तंबोली ने बहुत कम उम्र में ही बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 21 साल की उम्र में उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया। इसके अलावा वह फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। निक्की अब तक कई तमिल और तेलुगू भाषा की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।  'चिकती गदिलो चिताकोटुडु' फिल्म से उन्होंने डेब्यू किया था, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह 'तिप्पारा मीसम' और 'कंचना 3' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने मनोबाला, श्रीमन और राजेंद्रन सूरी जैसे एक्टर्स के साथ काम किया। 

Nikki Tamboli Birthday Know untold facts about Bigg Boss 14 contestant
निक्की तंबोली - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस में आ चुकी हैं नजर

निक्की तंबोली फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 14 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इस शो में वह अपने शानदार खेल से अंत तक बनी रहीं। भले ही वह इस शो में जीत की ट्रॉफी हासिल न कर सकी हों लेकिन सेकेंड रनरअप बनने में वह जरूर कामयाब रहीं। बता दें कि निक्की का नाम प्रतीक सहजपाल के साथ भी जुड़ चुका है।  बिग बॉस 15 के दौरान जब निक्की बतौर गेस्ट घर में गई थीं तब उन्होंने अपनी दिल की बात बताते हुए कहा था कि उन्हें प्रतीक काफी पसंद हैं और वह बाहर उनका इंतजार करेंगी। इसके बाद दोनों कलर्स के शो खतरा-खतरा में भी नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki Tamboli Birthday Know untold facts about Bigg Boss 14 contestant
निक्की तंबोली - फोटो : सोशल मीडिया
डायरेक्टर पर लगाए थे गंभीर आरोप

हाल ही में निक्की ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा राज खोला था। उन्होंने बातचीत के दौरान बताया था कि सघर्ष के दिनों में उन्हें साउथ के एक फिल्ममेकर ने बहुत प्रताड़ित किया था। निक्की के मुताबिक उस डायरेक्टर का रवैया ठीक नहीं था सेट पर वह अन्य लोगों के साथ भी ऐसा ही वर्ताब करता था। हालांकि निक्की ने इस इंटरव्यू में डायरेक्टर का नाम नहीं बताया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed