फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spl: मिस यूनिवर्स रह चुकी ये अभिनेत्री नहीं हासिल कर पाई थी पहला प्यार

Sun, 16 Apr 2017 05:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Sun, 16 Apr 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
happy birthday lara dutta
मिस यूनिवर्स लारा दत्ता आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। वह साल 2000 से अब तक मिस यूनिवर्स का ताज जीतने वाली इकलौती महिला हैं।


1978 में आज ही के दिन लारा दत्ता का जन्म यूपी के गाजियाबाद के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। बहुत कम लोग जानते होंगे fd उनके पिता रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी हैं और उनकी एक बहन भी एयर फोर्स में कार्यरत हैं। लारा बंगलुरु में पली-बढ़ी हैं और मुंबई यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है।

इसे भी पढ़े- शाहिद के प्यार में पागल सी हो गई थी ये हीरोइन, खुद को बताने लगी थी शाहिद की पत्नी
 
happy birthday lara dutta
अपनी रूचि के चलते लारा दत्ता ने मॉडलिंग करना शुरू किया था। ग्लैडरैग्स मॉडलिंग कॉम्पिटिशन जीतने के बाद उन्हें 1997 में मिस इंटरकॉन्टिनेंटल पीजेंट के लिए भेजा गया। साल 2000 में लारा ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन के बाद मिस यूनिवर्स बनने वाली लारा दत्ता दूसरी भारतीय महिला हैं।



 
happy birthday lara dutta
लारा दत्ता ने बॉलीवुड में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के साथ साल 2003 में फिल्म 'अंदाज' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए लारा को फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड भी दिया गया था। इसके बाद लारा कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहीं। 

इसे भी पढ़े- रजनीकांत का लकी चार्म था ये सुपरस्टार, हर फिल्म में लेने की जिद करते थे
विज्ञापन
विज्ञापन
happy birthday lara dutta
लारा ने मॉडल केली दोरजी को करीब आठ साल तक डेट किया। जब लारा ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता तब दोनों सीरियस रिलेशनशिप में थे लेकिन साल 2007 में उनकी राहें अलग हो गईं। बॉलीवुड में सफल अभिनेत्री के तौर पर पहचान बनाने के बाद लारा ने 2011 में टेनिस प्लेयर महेश भूपति से शादी कर ली। 

 
विज्ञापन
happy birthday lara dutta
साल 2012 में लारा ने बेटी साएरा को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद लारा ने फिल्म 'डेविड' से कमबैक किया जिसे आलोचकों ने काफी पसंद किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed