{"_id":"5bced29bbdec22696f008468","slug":"happy-birthday-malaika-arora-know-unknown-facts-about-her-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति की इस लत के कारण 19 साल पुराने रिश्ते को तोड़ बैठीं मलाइका अरोड़ा, जानें उनसे जुड़ी ये रोचक बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पति की इस लत के कारण 19 साल पुराने रिश्ते को तोड़ बैठीं मलाइका अरोड़ा, जानें उनसे जुड़ी ये रोचक बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा आज अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। मलाइका इन दिनों मिलानो में अपनी छुट्टियां मना रही हैं। मलाइका अरोरा ख़ान एक ट्रेंड डांसर हैं। चार साल की उम्र से ही वो डांस सीखने लगी थीं। अपने शुरूआती दौर में ही 'गुड़ नाल इश्क मीठा' और 'छैयां-छैयां' इन दो गानों पर डांस से उन्होंने अपनी पहचान बना ली थी। आइए बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ और खास बातें...
2 of 5
malaika arora
- फोटो : अमर उजाला
मलाइका अपने फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। वह स्ट्रिक्ट डाइट प्लान के साथ-साथ रेग्युलर जिम भी जाती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने हॉट तस्वीरों के साथ-साथ जिम के विडियो पोस्ट किया करती हैं। विज्ञापन, डांस और कुछ फिल्मों में कैमियो रोल निभाने के बाद मलाइका को साल 2000 की फिल्म 'ईएमआई' में बड़ी भूमिका मिली।
3 of 5
arbaz khan and malaika arora
- फोटो : अमर उजाला
अरबाज और मलाइका(एक्स वाइफ) की मुलाकात साल 1993 में कॉफी ऐड शूट के दौरान हुई थी। यह ऐड काफी बोल्ड था, जिसपर विवाद भी हुआ था। इसी शूट के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था और 5 साल डेट करने के बाद 12 दिसंबर 1998 को दोनों ने क्रिश्चियन और मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की थी। ये शादी करीब 19 साल तक चली। इसके बाद दोनों का साल 2017 में तलाक हो गया और वो अलग-अलग रहने लगे। वहीं दोनों का एक 16 साल का बेटा है जिसका नाम अरहान है, उसकी कस्टडी मलाइका को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
malaika arora arjun kapoor
- फोटो : अमर उजाला
खबरें आई कि अर्जुन संग मलाइका के अफेयर के कारण यह रिश्ता टूटा है। कोई यह भी कह रहा था कि मलाइका, अरबाज के डूबते करियर से खुश नहीं थीं। हालांकि अब अरबाज ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि सट्टेबाजी की लत के कारण उनका तलाक हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
मलाइका अरोड़ा खान
- फोटो : अमर उजाला
एक इंटरव्यू में मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते के सवाल पर कहा था- 'मैंने अपनी जिंदगी में सबसे पहले जिस इंसान को डेट किया, उससे ही शादी की। इसके अलावा मैंने किसी को डेट नहीं किया है। हालांकि दोनों कई बार एक साथ नजर आते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।