{"_id":"5bcecdc8bdec2269625f5864","slug":"himmatwala-film-was-bad-luck-for-sridevi-revealed-by-sridevi-queen-of-heart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली बॉलीवुड फिल्म श्रीदेवी के लिए बुरी किस्मत जैसी थी, किताब में हुआ बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली बॉलीवुड फिल्म श्रीदेवी के लिए बुरी किस्मत जैसी थी, किताब में हुआ बड़ा खुलासा
Tue, 23 Oct 2018 01:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sridevi and boney kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों दिलों को जीतने वाली अदाकारा श्रीदेवी आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके अभिनय और खूबसूरती को लेकर आज भी हर कोई चर्चा करता है। दुनिया से अलविदा कहने के बाद भी उनके जिंदगी को लेकर बड़े खुलासे हो रहे हैं। उनकी जिंदगी को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है।
2 of 5
sridevi
दरअसल हाल ही में श्रीदेवी की जिंदगी पर आधारिक एक किताब रिलीज हुई है। इस किताब को पत्रकार और लेखिका ललिता अय्यर ने लिखा है। इस किताब का नाम श्रीदेवी: क्वीन ऑफ हार्ट है। इस किताब में श्रीदेवी का एक बयान की काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने यह बयान अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'हिम्मतवाला' हिट होने के बाद दिया था।
3 of 5
jitender and sridevi
श्रीदेवी: क्वीन ऑफ हार्ट किताब में साल 1987 में श्रीदेवी के एक इंटरव्यू का जिक्र किया गया है। उन्होंने अपनी फिल्म 'हिम्मतवाला' को एक खराब अनुभव बताया था। उन्होंने कहा- 'तमिल फिल्मों में मैं खुद को सहज रूप से देखना पसंद करती थी, लेकिन हिंदी फिल्म में ऐसा नहीं है यहां ग्लैमर, शानोशौकत और मसाला दिखाना जरूरी है। यह मेरी खराब किस्मत थी कि मेरी पहली बॉलीवुड फिल्म एक कमर्शियल फिल्म साबित हुई।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sridevi
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए श्रीदेवी ने कहा- जब मैंने फिल्म सदमा की तो वह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद लोग मुझे फिल्मों में ग्लैमरस रोल के लिए लेने लगे, लेकिन एक दिन मैं लोगों को यह साबित करके दिखाऊंगी कि मैं ग्लैमर के अलावा एक्टिंग भी कर सकती हूं। श्रीदेवी का यह बयान साबित करता है कि वह बॉलीवुड फिल्म 'हिम्मतवाला' से खुश नहीं थीं।
विज्ञापन
5 of 5
jitender and sridevi
आपको बता दें कि श्रीदेवी की फिल्म 'हिम्मतवाला' साल 1983 में आई थी। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म श्रीदेवी के फिल्मी करियर की सबसे बेहद खास फिल्म साबित हुई थी। फिल्म 'हिम्मतवाला' ने श्रीदेवी को रातों-रात सुपरहिट हीरोइन बना दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।