फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन की पूरी डिटेल हुई लीक, बॉलीवुड और उद्योग जगत की 3000 हस्तियां होंगी शामिल

Tue, 23 Oct 2018 12:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Oct 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh will host 2 reception guest list leaked
deepika and ranveer - फोटो : twitter

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का कार्ड आने के बाद से दोनों स्टार्स को लगातार बधाईयां मिलना शुरू हो गई हैं। आम हो या खास हर कोई इन दोनों स्टार्स की शादी की तारीख सामने आने के बाद काफी एक्साइटेड हैं। खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर इटली में शादी करेंगे तो वहीं रिसेप्शन मुंबई और बेंगलुरु में करेंगे। इस बीच इन दोनों की शादी से जुड़ी एक और नई जानकारी सामने आई है।

Deepika Padukone and Ranveer Singh will host 2 reception guest list leaked
ranveer singh and deepika padukone - फोटो : twitter

दीपिका और रणवीर की शादी की तारीख 14 और 15 नवंबर है। ऐसे में हर कोई इनकी शादी से जुड़ी छोटी से छोटी अपडेट जानना चाहता है। जानकारी के मुताबिक यह दोनों शादी के दो रिसेप्शन देंगे। पहला रिसेप्शन 28 या 29 नवंबर को बेंगलुरू में होगा। दरअसल, दीपिका बेंगलुरू की रहने वाली हैं ऐसे में इन दोनों का पहला रिसेप्शन वहीं देने का प्रोग्राम है। इस रिसेप्शन में दीपिका के सभी करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद रहेंगे।

Deepika Padukone and Ranveer Singh will host 2 reception guest list leaked
ranveer and deepika - फोटो : twitter

दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा। जानकारी के मुताबिक 30 नवंबर या 1 दिसंबर को रिसेप्शन मुंबई के ग्रैंड हयात में होगा। जानकारी के मुताबिक इस आलीशान रिसेप्शन में बॉलीवुड और उद्योग जगत की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। पार्टी में करीब 3000 मेहमानों के शरीक होने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh will host 2 reception guest list leaked
Deepika Padukone and Ranveer - फोटो : twitter

दीपिका और रणवीर की शादी की तारीख आने के बाद एक तरफ फैंस एक्साइटेड हैं। वहीं दूसरी तरफ दोनों की शादी को लेकर जोक्स की भी भरमार है। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर ऐसे-ऐसे जोक बन रहे हैं कि खुद रणवीर और दीपिका भी इनपर हंसे बिना नहीं रह पाएंगे। एक यूजर ने लिखा - दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'रणवीर और दीपिका की वेडिंग नाइट सिर्फ ये डिस्कस करने में निकल जानी है कि हनीमून पे होटल Ibibo से बुक करना है या MMT से'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- '2 दिन किसकी शादी होती है भाई...'




 

विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh will host 2 reception guest list leaked
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : instagram

आपको बता दें, इन दिनों बॉलीवुड में दीपिका और रणवीर की शादी के अलावा प्रियंका और निक जोनस की शादी की खबर जोरों पर है। प्रियंका और निक की सगाई तो मुंबई में परिवार वालों के सामने हो चुकी है। हालांकि शादी की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इन दोनों की शादी 2 दिसंबर तो वहीं दूसरी तारीख 14 और 15 जनवरी, 2019 कही जा रही है। फिलहाल यह देखना होगा कि देसी गर्ल अपनी शादी की तारीख का ऐलान कब तक करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed