फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: टॉपलेस फोटोशूट से लेकर अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन तक, 90 के दशक की विवादित एक्ट्रेस रहीं ममता कुलकर्णी

Wed, 20 Apr 2022 07:42 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 20 Apr 2022 07:42 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Mamta Kulkarni Net Worth Career Family Last Movie Details News in Hindi
mamta kulkarni - फोटो : सोशल मीडिया

90 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से एक अभिनेत्रियों ने एंट्री की, जिनकी एक्टिंग के साथ साथ खूबसूरती की चर्चा आज भी होती है। इस लिस्ट में ममता कुलकर्णी का नाम भी शामिल है, जो अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन एक समय था जब बॉलीवुड में इनके नाम का डंका बजता था। फैंस इनकी फिल्मों का इंतजार करते थे, तो ममता भी अपने बोल्ड लुक से दर्शकों के बीच सनसनी मचाने का काम कर देती थीं। आज ममता कुलकर्णी 50 साल की हो गई हैं। अभिनेत्री का जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में हुआ था। अभिनेत्री ने अपने करियर में एक से एक हिट फिल्म दी, जिन्हें आज भी पसंद किया जाता है। लेकिन अब ममता कुलकर्णी एक गुमनाम सितारा बन गई हैं। वह कहां हैं, इसके बारे में फैंस ज्यादा कुछ नहीं जानते।

Happy Birthday Mamta Kulkarni Net Worth Career Family Last Movie Details News in Hindi
ममता कुलकर्णी - फोटो : फाइल

ममता कुलकर्णी का करियर
ममता कुलकर्णी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तमिल फिल्म ‘नानबर्गल’ से की थी, जो साल 1991 में रिलीज हुई। इसके बाद अभिनेत्री ने बॉलीवुड में कदम रखा और पहली फिल्म से धमाल मचा दिया। ममता कुलकर्णी की पहली हिंदी फिल्म ‘तिरंगा’ थी, जो साल 1992 में रिलीज हुई थी। अभिनेत्री ने हिंदी सिनेमा में साल 1991 से लेकर 2001 तक कई हिट फिल्मों में काम किया, जिसमें 'वक्त हमारा है', 'क्रांतिवीर', 'करण अर्जुन', 'बाजी' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।

Happy Birthday Mamta Kulkarni Net Worth Career Family Last Movie Details News in Hindi
ममता कुलकर्णी - फोटो : Twitter

टॉपलेस फोटोशूट से मचाया तहलका
ममता कुलकर्णी की सफलता को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि अभिनेत्री का करियर काफी लंबा चलेगा। वह एक से एक हिट फिल्में देकर फैंस के दिलों पर राज कर रही थीं। लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि वह 90 के दशक की सबसे विवादित अभिनेत्री भी रहीं। ममता ने साल 1993 में स्टारडस्ट मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट कराया था। उनकी बोल्ड तस्वीरों ने हर जगह तहलका मचा दिया था। इतना नहीं, ममता की फोटोज की कॉपियां ब्लैक में भी बिकी थीं। हालांकि, फोटोशूट के बाद उन पर भी 15 हजार रुपये का जुर्माना तक लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Mamta Kulkarni Net Worth Career Family Last Movie Details News in Hindi
mamta kulkarni - फोटो : सोशल मीडिया

अंडरवर्ल्ड संग कनेक्शन
ममता कुलकर्णी के अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन हमेशा सुर्खियों में रहे थे। दावा तो ये भी किया जाता है कि अभिनेत्री को कई फिल्में सिर्फ अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की वजह से मिली थीं। ममता कुलकर्णी का एक किस्सा भी काफी सुर्खियों में रहा। 1998 की बात है, जब फिल्म मेकर्स राजकुमार संतोषी फिल्म ‘चाइना गेट’ पर बना रहे थे। फिल्म की लीड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी थीं। राजकुमार संतोषी ने ममता के साथ आधी फिल्म की शूटिंग कर ली थी लेकिन बाद में उन्होंने अभिनेत्री को फिल्म से बाहर कर दिया। लेकिन जब छोटा राजन के कानों तक यह खबर पहुंची। तो डॉन के कहने पर फिर से ममता को फिल्म का हिस्सा बनाया गया।

विज्ञापन
Happy Birthday Mamta Kulkarni Net Worth Career Family Last Movie Details News in Hindi
ममता कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया

अंडरवर्ल्ड संग ऐसे हुआ रिश्ते का खुलासा
ममता कुलकर्णी ने हमेशा ही अंडरवर्ल्ड के साथ अपने रिश्ते को अफवाह बताया था। लेकिन साल 2002 में ममता कुलकर्णी ने ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी करके सबको हैरान कर दिया। वह अचानक ही फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं। दावा है कि शादी के बाद वह केन्या शिफ्ट हो गईं। साल 2016 में ममता कुलकर्णी और उनके पति विक्की गोस्वामी को पुलिस ने केन्या एयरपोर्ट पर ड्रग तस्करी के चलते गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed