फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी रेलवे प्लेटफॉर्म पर सोते थे मनोज तिवारी, भोजपुरी फिल्म से बने स्टार, अब राजनीति से कमा रहे नाम

Sat, 01 Feb 2020 03:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 01 Feb 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Manoj Tiwari: Manoj Tiwari Become Superstar After Sasura Bada Paisawala
Manoj Tiwari - फोटो : Twitter

मनोज तिवारी एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने पहले गायिकी फिर अभिनय और अब राजनीति के जरिए करोड़ों दिलों पर राज किया है। भोजपुरी फिल्मों के लिए गाना गाने वाले मनोज तिवारी आज दिल्ली प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हैं। आज मनोज तिवारी का जन्मदिन है। मनोज तिवारी का एक्टर से राजनेता बनने का सफर आसान नहीं रहा। आइए उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें।

Happy Birthday Manoj Tiwari: Manoj Tiwari Become Superstar After Sasura Bada Paisawala
ससुरा बड़ा पईसावाला - फोटो : Social Media

बतौर गायक करियर शुरू करने वाले मनोज तिवारी ने साल 2004 में 'ससुरा बड़ा पईसावाला' से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था। यह फिल्म सुपरहिट रही है और मनोज को घर-घर में पहचान मिल गई। 30 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 9 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Happy Birthday Manoj Tiwari: Manoj Tiwari Become Superstar After Sasura Bada Paisawala
सांसद एवं दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

अपने करियर के दौरान मनोज तिवारी ने दरोगा बाबू आई लव यू, बंधन टूटे ना, धरती कहे पुकार, देवा समेत कई फिल्में की हैं। मनोज तिवारी का गाना, चट देनी मार देली खींच के तमाचा, हीही हंस देले...रिकिंया के पापा, हाफ पैंट वाली से हमरा त लब हो गईल, गोरिया चांद के अजोरियां नियर गोर बाडू हो और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का गाना 'जिया हो बिहार के लाला' आज भी लोगों की जुबान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Manoj Tiwari: Manoj Tiwari Become Superstar After Sasura Bada Paisawala
मनोज तिवारी - फोटो : Social Media

साल 2009 में मनोज तिवारी ने सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा। चुनाव में वो वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर से लड़े और हार गए थे। साल 2013 में मनोज बीजेपी में शामिल हो गए। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मनोज तिवारी को पूर्वी दिल्ली से उतारा और उन्हें जीत हासिल की।

विज्ञापन
Happy Birthday Manoj Tiwari: Manoj Tiwari Become Superstar After Sasura Bada Paisawala
अमर उजाला कार्यालय मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

मनोज तिवारी ने एक इंटरव्यू में अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा था- 4 किलोमीटर पैदल जाकर स्कूल जाना, प्लेटफॉर्म पर सोना सब याद आता है। मुझे लोगों ने बहुत प्यार दिया। मुझे नहीं पता था कि चलते चलते मुझे नरेंद्र मोदी जी मिल जाएंगे। इस दौरान उन्होंने अपने पहले एलबम रिलीज करने के दौरान जो मुश्किलें झेलनी पड़ी उसका भी जिक्र किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed