फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर अमिताभ का ट्वीट वायरल, लिखा- 'हाई हाई दैइया'

Sat, 01 Feb 2020 02:55 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 01 Feb 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Shared Poem on Twitter For Indian Cricket Team After new zealand match
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ बच्चन हर मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। अमिताभ के फैन्स भी उनकी पोस्ट को काफी पसंद करते हैं। कई फैन्स तो अमिताभ के सोशल मीडिया पोस्ट का इंतजार करते रहते हैं। अमिताभ भी अपने फैन्स को कभी निराश नहीं करते हैं।

Amitabh Bachchan Shared Poem on Twitter For Indian Cricket Team After new zealand match
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम ने दो बार न्यूजीलैंड के ऊपर बेहतरीन जीत दर्ज की है। जिसपर अमिताभ बच्चन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमिताभ की क्रिकेट में दिलचस्पी भी है। तो ऐसे में इस जीत पर तो अमिताभ की प्रतिक्रिया बनती भी थी। अमिताभ ने भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर एक कविता लिखी है। जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Amitabh Bachchan Shared Poem on Twitter For Indian Cricket Team After new zealand match
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

अमिताभ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर मैच की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ अमिताभ ने लिखा है, 'न्यूजीलैंड गेंद बल्ला खेलें, खेलें भारत संग, तीन शून्य से हार चुके हैं, फिर भी उड़ें न रंग, दुई बार एक के बाद एक हैं खेलें, सूपर ओवर, भैया, दूनहि बार पछाड़ दिए हैं - अब बोलें "हाई हाई दैइया" !!!~ अमिताभ बच्चन'। अमिताभ के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Shared Poem on Twitter For Indian Cricket Team After new zealand match
Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video

गौरतलब है कि शुक्रवार को वेलिंगटन में हुए चौथे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को धूल चटाई। अमिताभ भारतीय क्रिकेट टीम के सभी मैचों पर पूरी नजर बनाकर रखते हैं और इसके बाद वह सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया भी देते हैं। अमिताभ का जुदा अंदाज फैन्स को बेहद पसंद आता है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Shared Poem on Twitter For Indian Cricket Team After new zealand match
अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें अमिताभ के वर्कफ्रंट की तो जल्द ही अमिताभ अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा हाल ही में अमिताभ की फिल्म 'झुंड' का टीजर भी रिलीज किया गया था। वहीं डायरेक्टर अहमद खान और इंदर कुमार की फिल्म 'हेरा फेरी 3' में भी अमिताभ नजर आएंगे। 'गुलाबो सिताबो' और 'चेहरा' भी अमिताभ की अपकमिंग फिल्मों की सूचि में शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed