बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान एक रेडियो शो होस्ट करती हैं। जिसका नाम है 'इश्क'। करीना के इस रेडियो शो में कोई न कोई सेलेब्रिटीज आते रहते हैं। जिनसे करीना कई सवाल करती हैं। सेलेब्स करीना के सवालों का जवाब भी देते हैं। करीना के इस शो में अब तक कई खास मेहमान आ चुके हैं। लेकिन हाल ही में इस शो में एक ऐसी मेहमान पहुंची, जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
'इश्क' के लिए साथ नजर आईं करीना और सारा, इस वजह से वीडियो हो गया वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये मेहमान कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री सारा अली खान हैं। सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'लव आज कल' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इसी दौरान वो करीना के शो का भी हिस्सा बनीं। बता दें कि सारा अली खान सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा और करीना का शो के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।
#whatwomenwant @dotheishqbaby with @saraalikhan95 ❤️💋
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on
इस वीडियो में सारा और करीना रेडियो शो की शूटिंग खत्म करके बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान करीना कपूर सारा अली खान से जिस तरह गले मिलती है। वह फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#kareenakapoorkhan hugs #saraalikhan as they did an interview together #ViralBhayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
गौरतलब है कि सारा अली खान करीना के पति सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा और करीना के बीच का बॉन्ड दोस्तों की तरह है। जो इस वीडियो में भी साफ तौर पर देखा जा सकता है। करीना के इस चैट शो में अब तक कई सितारे आ चुके हैं। जिसमें उनके पति सैफ अली खान, उनकी सास और वेटरन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर भी शामिल हैं।
बात करें सारा अली खान के वर्कफ्रंट की तो सारा की आगामी फिल्म 'लव आज कल' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सारा के साथ अभिनेता कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म सारा और कार्तिक की पहली फिल्म है। इम्तियाज अली निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही सामने आया था जिसे फैन्स ने काफी पसंद भी किया। वहीं फिल्म के कुछ गाने भी रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।