फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Birthday Nana Patekar: दो वक्त की रोटी के लिए चूना भट्टी में काम करते थे नाना पाटेकर, संजय दत्त से इसलिए करते हैं नफरत

Sat, 01 Jan 2022 09:51 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 01 Jan 2022 09:51 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Nana Patekar:  Some of the interesting facts about Nana Patekar
nana patekar - फोटो : Instagram

बेहतरीन अभिनय से फैंस के दिल में जगह बनाने वाले नाना पाटेकर का आज जन्मदिन है। नाना का जन्म 1 जनवरी 1951 में हुआ था। उनका असली नाम विश्वनाथ पाटेकर है। नाना पाटेकर के डायलॉग लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। नाना की लाइफ की कई ऐसी बाते हैं, जो ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे। चलिए हम आपको बताते हैं। नाना पाटेकर का बचपन गरीबी में गुजरा। उन्होंने 13 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। स्कूल के बाद नाना 8 किलोमीटर दूर चूना भट्टी में जाते थे और फिल्मों के पोस्टर्स पेंट करते थे ताकि एक वक्त की रोटी मिल सके।

Happy Birthday Nana Patekar:  Some of the interesting facts about Nana Patekar
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

बेखौफ किरदार के लिए मशहूर
नाना पाटेकर ने अपने फिल्म कॅरियर की शुरुआत वर्ष 1978 में आई फिल्म 'गमन' से की। इसके बाद उन्होंने गिद्द, अंकुश, प्रहार, प्रतिघात जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। नाना पाटेकर अक्सर ऐसे किरदारों में नजर आते हैं जो बेखौफ होता है। उन्होंने कई फिल्मों में शानदार मोनोलॉग किया है जो हर एक्टर के बस की बात नहीं होती। उन्होंने हिंदी, मराठी समेत कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है।

Happy Birthday Nana Patekar:  Some of the interesting facts about Nana Patekar
नाना पाटेकर - फोटो : Twitter

पत्नी से रहते हैं अलग
नाना पाटेकर असल जिंदगी में बेहद आम इंसान हैं। नाना पाटेकर को खाना बनाने का बहुत शौक है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि वो एक एक्टर से ज्यादा बेहतर एक कुक हैं। नाना पाटेकर ने थिएटर आर्टिस्ट नीलू उर्फ नीलकांति से शादी की है। नाना पाटेकर पत्नी नीलू से अलग रहते हैं। हालांकि, उनका तलाक नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Nana Patekar:  Some of the interesting facts about Nana Patekar
नाना पाटेकर - फोटो : Social Media

नाना ने जिस भी फिल्म को किया उसपर अपनी मुहर लगा दी। फिल्मों में बोले गए उनके संवाद उनके तरीके से बोलने के लिए आज भी लोग शर्तें लगाते हैं, और उनके जैसा हुनर पाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर चार फिल्मफेयर और तीन राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड जीते हैं। हिंदी सिनेमा में अब तक सिर्फ नाना ही ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने मुख्य कलाकार, सह कलाकार और नकारात्मक भूमिका में भी फिल्मफेयर अवार्ड जीता है।


 
विज्ञापन
Happy Birthday Nana Patekar:  Some of the interesting facts about Nana Patekar
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

संजय दत्त के साथ नहीं करते काम
नाना पाटेकर भी संजय दत्त के साथ काम नहीं करते हैं। दरअसल 12 मार्च 1993 के दिन मुंबई में बम ब्लास्ट हुआ था। इस सीरियल ब्लास्ट में संजय दत्त को दोषी पाया गया था। इसी ब्लास्ट ने नाना पाटेकर से उनका भाई छीन लिया था। तभी एक इंटव्यू में नाना पाटेकर ने कहा था कि वह संजय दत्त को माफ नहीं कर सकते। इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने बताया कि 1993 बम ब्लास्ट में संजय दत्त ने भले ही सजा काट ली हो लेकिन वो उनके साथ काम नहीं करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed