{"_id":"6232bb8b9c7cd06d041b4e45","slug":"happy-birthday-puneet-rajkumar-life-and-career-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Puneeth Rajkumar Birthday: चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर पुनीत राजकुमार ने शुरू किया था करियर, जाते-जाते कर गए ये नेक काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Puneeth Rajkumar Birthday: चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर पुनीत राजकुमार ने शुरू किया था करियर, जाते-जाते कर गए ये नेक काम
कन्नड़ अभिनेता राजकुमार का आज जन्मदिन है। वह दक्षिण भारतीय सिनेमा का जाना-माना नाम थे। उनकी एक लंबी फैन फॉलोइंग थी। 17 मार्च को फैंस पुनीत राजकुमार के घर के बाहर इकट्ठा होते थे और उनका जन्मदिन सेलिब्रेट करते थे। साल 2021 में उनके अचानक इस दुनिया से चले जाने के बाद फैंस और सिनेमा जगत को बहुत बड़ा झटका लगा था। पुनीत राजकुमार फिल्मों में तो हीरो थे ही, इसके साथ ही वह असल जिंदगी में भी हीरो थे। उन्होंने जाते जाते भी एक ऐसा नेक काम किया था, जिससे किसी की जिंदगी को रोशनी मिल सके। आज जन्मदिन के मौके पर जानते हैं पुनीत राजकुमार से जुड़ी खास बातें।
2 of 4
puneet rajkumar
- फोटो : insta
कर दी थी आंखें दान-
अभिनेता पुनीत राजकुमार ने इस दुनिया को अलविदा कहने से पहले ही एक ऐसा नेक काम कर दिया था कि जिससे किसी की जिंदगी रोशन हो जाए। दरअसल उन्होंने अपने पिता डॉ राजकुमार के पदचिन्हों पर चलते हुए अपनी आंखें दान करने का फैसला लिया था और उनके निधन के बाद उनकी आखें दान कर दी गई थीं।
3 of 4
puneet rajkumar
- फोटो : insta
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता थे पुनीत राजकुमार
अभिनेता पुनीत राजकुमार ने अपने जीवन में पिता को आदर्श मानते थे। उनका एक शानदार करियर रहा था लेकिन वह बेहद ही विनम्र थे और हमेशा जमीन से जुड़े रहे। उनका असली नाम लोहित राजकुमार था और लोग उन्हें प्यार से अप्पू नाम से पुकारा करते थे। एक्टर पुनीत राजकुमार ने अपने पिता के साथ एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और इसके लिए एक्टर पुनीत को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पुनीत राजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
एक अच्छे गायक भी थे पुनीत राजकुमार-
पुनीत राजकुमार एक अच्छे अभिनेता तो थे ही इसके साथ ही वह अच्छे गायक भी थे। उन्होंने बतौर अभिनेता साल 2002 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'अप्पू' से की थी। यह फिल्म काफी सफल रही थी और उन्होंने अपनी इस पहली फिल्म में गाना भी गाया था। अपने करियर में पुनीत ने 29 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।