फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

असल जिंदगी में राज घराने से ताल्लुक रखती हैं सागरिका घाटगे, इस वजह से मिला था 'चक दे इंडिया' में काम

Tue, 08 Jan 2019 07:20 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 08 Jan 2019 07:20 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Sagarika Ghatge know some lesser known facts about her life
सागरिका घटगे
शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'चक दे इंडिया' की प्रीति सभरवाल यानी सागरिका घाटगे का आज जन्मदिन है। सागरिका घाटगे आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। सागरिका ने साल 2017 में क्रिकेटर जहीर खान से शादी की थी। फिल्म 'चक दे इंडिया' के लिए सागरिका को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी दिया गया था। 
Happy Birthday Sagarika Ghatge know some lesser known facts about her life
सागरिका घटगे
सागरिका का नाता शाही परिवार से है। सागरिका के पिता विजय घाटगे हिंदी फिल्मों के पॉपुलर सेलेब्रिटी हैं। साथ ही सागरिका की दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होलकर की बेटी थीं। सागरिका जब पढ़ाई कर रही थीं, तभी से उन्हें ऐड फिल्मों में काम करने के ऑफर आने लगे थे। लेकिन उनके पिता ने इन प्रपोजल को साफ रिजेक्ट कर दिया था। 
Happy Birthday Sagarika Ghatge know some lesser known facts about her life
सागरिका घटगे
सागरिका ने साल 2013 में फिल्म 'रश' इमरान हाशमी के साथ काम किया था। इस फिल्म में उनके जबरदस्त किसिंग सीन भी थे। हिंदी के साथ सागरिका पंजाबी और मराठी फिल्मों में भी काफी एक्टिव हैं। पंजाबी फिल्म 'दिलदरिया' सागरिका की हिट फिल्मों में एक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Sagarika Ghatge know some lesser known facts about her life
सागरिका घटगे
सागरिका फिल्मों के साथ 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 6' में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्म 'चक दे इंडिया' में काम करने के बाद सागरिका को रीबॉक इंडिया का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया था। सागरिका के बारे में सबसे खास बात ये है कि वो नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर हैं। इसी वजह से वो फिल्म 'चक दे इंडिया' का हिस्सा बनी थीं।
विज्ञापन
Happy Birthday Sagarika Ghatge know some lesser known facts about her life
सागरिका घटगे
सागरिका और जहीर खान का रिश्ता उस समय लोगों के सामने आया जब दोनों साथ में युवराज सिंह और हेजल कीच के रिसेप्शन में पहुंचे थे। दोनों एक-दूसरे को करीब 6 महीने से डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। एक इंटरव्यू में सागरिका ने कहा था, 'मैं और जहीर हमारे दोस्त ऋतिक के जरिए मिले थे। मैं जब भी ऋतिक से मिलती थी तो कहती थी कि जहीर एक अच्छा लड़का है।'

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed