सब्सक्राइब करें

Shabana Azmi Birthday: शबाना आजमी और जावेद अख्तर की लव स्टोरी, पिता कैफी आजमी इस वजह से थे शादी के विरोध में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 18 Sep 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
happy birthday shabana azmi shabana and javed love story
शबाना आजमी और जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

Shabana Azmi Birthday: शबाना आजमी और जावेद अख्तर की शादी को 37 साल हो गये हैं। यह जोड़ा इतने सालों से साथ है। लेकिन क्या आपको पता है कि कभी शबाना आजमी के पिता मशहूर कवि कैफी आजमी इस जोड़े की शादी के खिलाफ थे। दरअसल, कैफी आजमी नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी शबाना आजमी की शादी गीतकार जावेद अख्तर के साथ हो। लेकिन, शबाना ने अपने प्यार  जावेद अख्तर के लिए घर वालों से बगावत कर दी थी। आज यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ी है। शबाना आजमी को 71 साल हो गये हैं और आज उनका जन्मदिन है। 



इसे भी पढ़ें-बर्थडे स्पेशल: 71 साल की हुईं शबाना आजमी, कभी कॉफी बेच कर कमाती थीं 30 रुपये


पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शबाना आजमी ने 70 के दशक में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और फिर 80 और 90 के दशक में कई यादगार फिल्मों में काम किया। उनका जन्म 18 सितंबर 1950 को हैदराबाद में हुआ था। मुंबई के क्वीन मैरी स्कूल में पढ़ने के बाद शबाना आजमी ने सेंट जेवियर्स कॉलेज से मनोविज्ञान में स्नातक किया। शबाना ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया  पुणे से 1973 में अभिनय का कोर्स किया। उन्होंने जया बच्चन से प्रेरित होकर अभिनय की दुनिया में कदम रखा। आगे पढ़िये जावेद और शबाना की लव स्टोरी

Trending Videos
happy birthday shabana azmi shabana and javed love story
जोया अख्तर, फरहान अख्तर संग शबाना आजमी और जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

दरअसल, जावेद अख्तर और शबाना आजमी की लव स्टोरी की शुरुआत उनके घर से हुई। जावेद अख्तर, कैफी आजमी से लेखन का हुनर सीखने के लिए उनके घर जाया करते थे। वह कैफी आजमी के शागिर्द बन गये थे। यहीं उनकी मुलाकात शबाना आजमी से हुई। कैफी आजमी के घर पर अक्सर शाम को महफिल हुआ करती थी। शबाना आजमी भी अपनी मां शौकत के साथ महफिल में हिस्सा लिया करती थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
happy birthday shabana azmi shabana and javed love story
द एम्पायार की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

धीरे-धीरे शबाना आजमी को जावेद अख्तर का शायराना अंदाज भा गया। वो जावेद अख्तर पर फिदा हो गईं। थोड़े ही दिनों में दोनों को एक दूसरे के साथ खूबसूरत सा अहसास होने लगा। ये खूबसूरत अहसास इश्क था, जो दोनों के बीच पनप रहा था। धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। लेकिन, यह प्यार शबाना आजमी के घर वालों को पसंद नहीं था।

 

happy birthday shabana azmi shabana and javed love story
शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

दोनों के इश्क का मुकम्मल हो पाना मुश्किल था, क्योंकि जावेद अख्तर पहले से ही शादीशुदा थे। उनके दो बच्चे भी थे। लेकिन इसके बाद भी शबाना आजमी और जावेद अख्तर एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे।
जब कैफी आजमी को दोनों के प्यार की खबर लगी तो वो नाराज हो गये। शबाना की मां शौकत भी इस रिश्ते से खुश नहीं थी। उन्हें एक शादीशुदा और दो बच्चों के पिता के हाथ में बेटी सौंपना बिल्कुल मंजूर नहीं था। लेकिन, शबाना आजमी ने घर वालों से बगावत कर दी।

 

विज्ञापन
happy birthday shabana azmi shabana and javed love story
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कैफी आजमी नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी के कारण जावेद अख्तर का घर टूटे और उन्हें पत्नी को तलाक देना पड़े। कैफी आजमी नहीं चाहते थे कि हनी ईरानी का घर टूटे। ये ही वजह थी कि उन्हें जावेद अख्तर और शबाना का रिश्ता पसंद नहीं था। लेकिन, दूसरी तरफ जावेद अख्तर ने हनी ईरानी के साथ अपनी 7 साल की शादी तोड़ दी और उन्हें तलाक दे दिया। इसके बाद उन्होंने 1984 में शबाना आजमी से निकाह कर लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed