{"_id":"6517db177b9534d41f093935","slug":"happy-birthday-sharda-sinha-received-only-76-rupees-for-singing-in-salman-khan-superhit-movie-maine-pyar-kiya-2023-09-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sharda Sinha: गांव की बहुरिया के लिए आसान नहीं था गायिका बनना, सलमान की फिल्म में गाने के लिए मिले थे 76 रुपये","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sharda Sinha: गांव की बहुरिया के लिए आसान नहीं था गायिका बनना, सलमान की फिल्म में गाने के लिए मिले थे 76 रुपये
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 01 Oct 2023 09:46 AM IST
सार
शारदा सिन्हा ने हिंदी में काफी कम गाने गाए हैं। बॉलीवुड में उनके गाए सभी गाने सदाबहार हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की चर्चित फिल्म 'मैंने प्यार किया' में 'कहे तोसे सजना तोहरी सजनिया' आज भी दर्शकों का काफी पसंद है।
विज्ञापन
1 of 5
शारदा सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बिहार कोकिला और लोकगायिका शारदा सिन्हा आज 1 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। हर बिहारी की जुबां पर इनके गाने झाए रहते हैं। बिहार में चाहे शादी की बात हो या फिर महापर्व छठ की, इनके गीतो के बिना उत्सव पूरा नहीं होता है। इनकी सुरीली आवाज हर उत्सव में माहौल बना देती है। हिंदी, भोजपुरी, मैथिली और बज्जिका भाषाओं में कई सदाबहार गीत गाने वालीं लोकगायिका शारदा सिन्हा को भारत सरकार ने पद्मश्री और पद्मभूषण से भी सम्मानित किया है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन से जुड़ी खास बातों के बारे में जानते हैं।
71 वर्षीय लोकगायिका शारदा सिन्हा का जन्म 1 अक्टूबर 1952 में बिहार के सुपौल जिले में हुआ था। उनके पिता सुखदेव ठाकुर शिक्षा विभाग में अधिकारी थे। शारदा को बचपन से ही संगीत के प्रति काफी रुचि रही। संगीत के प्रति उनकी लगन देखकर पिता ने भारतीय नृत्य कला केंद्र में प्रवेश दिला दिया था। संगीत सीखने के साथ उन्होंने स्नातक भी कर ली। इसके बाद राजनीतिशास्त्र के प्राध्यापक डा. बृजकिशोर सिन्हा के साथ उनकी शादी हो गई।
Hanuman: शुरू हो रहीं बजरंग बली की ये पौराणिक कथाएं, छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक होगा जय हनुमान!
3 of 5
शारदा सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कई इंटरव्यू में बताया कि उनकी सासू मां उनकी गायिकी के खिलाफ थीं। वह नहीं चाहती थीं कि उनकी बहु कहीं पर गाने जाएं। गांव की ठाकुरबाड़ी में भी वह उन्हें नहीं गाने देती थीं। हालांकि कुछ वक्त बाद उनकी सास मान गई थीं और वर्ष 1971 में उनके संगीतमय जीवन में बड़ा बदलाव आया।
Khichdi 2 Teaser: खिचड़ी 2 का टीजर हुआ रिलीज, खुफिया मिशन पर जाता नजर आया पारेख परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शारदा सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
शारदा सिन्हा ने हिंदी में काफी कम गाने गाए हैं। बॉलीवुड में उनके गाए सभी गानों को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। हिंदी में गाए उनके सभी गाने सदाबहार हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और भाग्यश्री की चर्चित फिल्म 'मैंने प्यार किया' में 'कहे तोसे सजना तोहरी सजनिया' आज भी दर्शकों का पसंदीदा गाना है। यह गाना आज के युवाओं को भी खूब पसंद आता है। बताया जाता है कि शारदा सिन्हा को इस गाने के लिए महज 76 रुपये फीस मिली थी।
बिपाशा बसु ने बेटी संग साझा कीं चुलबुली तस्वीरें
विज्ञापन
5 of 5
शारदा सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की दूसरी सुपरहिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन' का 'बाबुल जो तूने सिखाया' गाना भी उन्होंने गाया था। यह गाना काफी लोकप्रिय है। आज भी दर्शकों को यग गाना बेहद पसंद आता है। इसके अलावा 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'गैंग्स आफ वासेपुर' में 'तार बिजली से पतले हमारे पिया' को भी उन्होंने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। उनका यह गाना भी दर्शकों की जुबां पर चढ़ गया। वेबसीरीज 'महारानी' में उनके 'निरमोहिया' गाने को खूब पसंद किया गया।
Shehnaaz Gill: खुद को फिट रखने के लिए योग नहीं करतीं शहनाज गिल, वजह जान रह जाएंगे हैरान
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।