सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

न घर में बनी किसी से, न बाहर ही निभ सकी, सिनेमा और सियासत में इसलिए अकेले पड़े बिहारी बाबू

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 09 Dec 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Shatrughan Sinha top controversies and statements
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'शॉटगन' के नाम से मशहूर सब को खामोश कर देने वाले दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अपने बेबाक अंदाज की वजह से अक्सर विवादों में घिरे रहे हैं। उन्होंने सीधे तौर पर कटाक्ष करने में न तो सिनेमा में अपने सहकर्मियों को बख्शा और न ही राजनीति में अपनी पार्टी के लोगों के साथ नरमी दिखाई। शत्रुघ्न सिन्हा ने सिनेमा में भी खूब नाम कमाया और उतनी ही चर्चा उनके राजनीतिक करियर की भी रही। लेकिन, अपने बेबाक अंदाज के चलते वह दोनों ही जगहों पर अपने गहरे दोस्त नहीं बना पाए। आइए नजर डालते हैं उनके सिनेमा और सियासत के करियर के दौरान उपजे कुछ विवादों पर।

Trending Videos
Happy Birthday Shatrughan Sinha top controversies and statements
शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मीटू विवाद
 दक्षिण भारतीय फिल्मों में फिल्म अभिनेत्रियों के साथ हुए अशिष्ट व्यवहार ने जब मीटू अभियान का रूप लिया तब कई अभिनेत्रियों ने सामने आकर अपने साथ हुए दुराचार की बात जाहिर की। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इसकी शुरुआत अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने की। उस समय फिल्म इंडस्ट्री का बचाव करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने बयान दिया कि कोई भी अभिनेत्री बिना सबूत के किसी भी बड़े आदमी पर इल्जाम लगाती है तो इसे सही करार कैसे दिया जा सकता है? इस मामले में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के साथ खड़े रहने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Shatrughan Sinha top controversies and statements
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कास्टिंग काउच विवाद
कुछ साल पहले हुए कास्टिंग काउच विवाद में भी शत्रुघ्न सिन्हा ने उस बयान का बचाव किया जिसको बहुत ज्यादा विवादित माना गया। जानी मानी कोरियोग्राफर सरोज खान ने अपने बयान में कहा था कि कोई भी लड़की फिल्म इंडस्ट्री में आकर अगर कास्टिंग काउच का शिकार होती है तो वह उसकी मर्जी है। इस बयान पर देश में काफी विवाद हुआ। शत्रुघ्न सिन्हा ने तब कहा था कि सरोज खान ने कुछ भी झूठ नहीं कहा। शत्रुघ्न ने तो यहां तक कहा कि हो सकता है कि सरोज खान भी किसी इस तरह के अनुभव से गुजरी हों जिससे उन्हें इस मामले का ज्ञान हुआ हो। शत्रुघ्न ने यह भी कहा कि कास्टिंग काउच सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि राजनीति में भी होता है।

Happy Birthday Shatrughan Sinha top controversies and statements
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : PTI

'कॉफी विद करण' विवाद
'शॉटगन' के गुस्से का शिकार एक बार फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर का टॉक शो 'कॉफी विद करण' भी हो चुका है। जब देश में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में काफी विवाद हो रहे थे, उस वक्त शत्रुघ्न सिन्हा ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' को विवादों को जन्म देने वाला बताया। हालांकि, उन्होंने इस शो का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया। शत्रुघ्न ने कहा कि टीवी के 'कॉफी विद अर्जुन' जैसे शो विवादों को जन्म देने का काम करते हैं।

विज्ञापन
Happy Birthday Shatrughan Sinha top controversies and statements
,अमिताभ बच्चन ,शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : ट्विटर

'दोस्ताना' विवाद
निर्देशक राज खोसला जब फिल्म 'दोस्ताना' बना रहे थे तो उन्होंने मुख्य अभिनेता के रूप में अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना को चुना था। लेकिन, यश जौहर ने फिल्म में विनोद खन्ना की जगह शत्रुघ्न सिन्हा को ले लिया। राज खोसला कभी अपने निर्देशन के काम में किसी दूसरे का दखल बर्दाश्त नहीं करते थे। इसी फिल्म के दौरान अमिताभ बच्चन और महेश भट्ट के बीच भी तनातनी के किस्से खूब हुए। महेश भट्ट तब राज खोसला के असिस्टेंट हुआ करते थे। फिल्म के एक दृश्य को लेकर जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन  का राज खोसला से विवाद भी हुआ और शत्रुघ्न सिन्हा उस समय सेट पर ही मौजूद थे। इस घटना का जिक्र शत्रुघ्न ने अपनी बायोग्राफी में ही किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed