{"_id":"5f8adef8436d00773a706f95","slug":"happy-birthday-simi-garewal-lady-in-white-ever-gorgeous-actress-anchor-unseen-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Simi Garewal: बोल्ड किरदारों की वजह से मशहूर हुईं सिमी ग्रेवाल, कहा जाता है ‘द लेडी इन व्हाइट’, देखें खूबसूरत तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Simi Garewal: बोल्ड किरदारों की वजह से मशहूर हुईं सिमी ग्रेवाल, कहा जाता है ‘द लेडी इन व्हाइट’, देखें खूबसूरत तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 17 Oct 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिमी ग्रेवाल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल का जन्म 17 अक्टूबर 1947 को हुआ था। पंजाब के मुक्तसर में जन्मीं सिमी का पालन-पोषण इंग्लैंड में हुआ और उनकी पढ़ाई-लिखाई न्यूलैंड हाउस स्कूल हुई। सिमी की उम्र भले ही बढ़ रही हो, मगर उनके चेहरे का नूर आज भी बरकरार है। सिमी को ‘द लेडी इन व्हाइट’ कहा जाता है। उनके जन्मदिन पर चलिए आपको दिखाते हैं उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें..
2 of 5
सिमी ग्रेवाल
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
सिमी ग्रेवाल एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। सिमी ने महज 15 साल की उम्र में 'टार्जन गोज टू इंडिया' फिल्म में काम किया। फिरोज खान के साथ 1962 में सिमी ग्रेवाल की ये डेब्यू फिल्म थी। इसमें उन्होंने राजकुमारी का किरदार निभाया था।
3 of 5
सिमी ग्रेवाल
- फोटो : Twitter- @Simi_Garewal
अपने फिल्मी करियर के दौरान सिमी ने कई ऐसे बोल्ड सीन दिए जिन्होंने हर तरफ सनसनी मचा दी थी। 1970 में राज कपूर की फिल्म रिलीज हुई 'मेरा नाम जोकर'। फिल्म में सिमी ग्रेवाल का रोल इतना लंबा तो नहीं था लेकिन वो कहानी के आधार बिंदु पर घूमती थीं। खेत में कपड़े बदलने का उनका सीन हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित बोल्ड दृश्यों में से एक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिमी ग्रेवाल
- फोटो : Twitter- @Simi_Garewal
सिमी ने 1972 में आई फिल्म 'सिद्धार्थ' में भी बोल्ड सीन दिया था। उस दौर में जब अभिनेत्रियां साड़ी पहनती थीं और पर्दे पर किस करने से भी कतराती थीं। सिमी को बड़े निर्देशकों जैसे राज कपूर, सत्यजीत रे, मृणाल सेन और राज खोसला के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म 'कर्ज' में नेगेटिव रोल में सिमी ग्रेवाल सबकी नजर में आ गईं। सिमी ग्रेवाल का नाम अभिनय के साथ-साथ एक एंकर के रूप में भी याद किया जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
simi garewal
- फोटो : social media
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ उन्होंने कई कार्यक्रम बनाए थे। सिमी स्टार प्लस के टॉक शो 'इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल' की होस्ट बनीं जिसमें वो बॉलीवुड, बिजनेसमैन, क्रिकेटर्स और मीडिया के नामी लोगों का इंटरव्यू लेती थीं। सिमी ने बीबीसी के डॉक्यू ड्रामा 'महाराजास' के लिए भी काम किया। सिमी अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।