{"_id":"5cf1f8d5bdec22078e0ac953","slug":"happy-birthday-sonakshi-sinha-unknown-facts-and-photos-about-birthday-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजय ने खिलाया था गाजर का हलवा, निकल गई थी सोनाक्षी सिन्हा की चीख, जानें अनसुने किस्से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय ने खिलाया था गाजर का हलवा, निकल गई थी सोनाक्षी सिन्हा की चीख, जानें अनसुने किस्से
Sat, 01 Jun 2019 02:14 PM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज (2 जून) सोनाक्षी सिन्हा का बर्थडे है। सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड के शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा और पून्म सिन्हा की बेटी हैं। पटना में पैदा हुई सोनाक्षी की पढ़ाई मुंबई में हुई है। वहीं सोनाक्षी ने फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन किया है। सोनाक्षी की बॉलीवुड में एंट्री साल 2010 में आई फिल्म 'दबंग' से हुई थी। खैर ये बातें तो सभी जानते हैं लेकिन आज के खास दिन पर जानते हैं सोनाक्षी सिन्हा से जुड़े कुछ अनसुने किस्से...
Sonakshi Sinha
बॉलीवुड सेलिब्रिटी की बेटी होने के बाद भी सोनाक्षी सिन्हा रैगिंग का शिकार हो चुकी हैं। दरअसल मीडिया से बातचीत में एक बार सोनाक्षी सिन्हा ने कहा था, "मैं एसएनडीटी वूमेंस
यूनिवर्सिटी के कॉलेज में रैगिंग से गुजर चुकी हूं। यह लड़कियों का कॉलेज था, लेकिन रैगिंग उनके दोस्त बनाने का तरीका था।"
यूनिवर्सिटी के कॉलेज में रैगिंग से गुजर चुकी हूं। यह लड़कियों का कॉलेज था, लेकिन रैगिंग उनके दोस्त बनाने का तरीका था।"
Ajay and Sonakshi
2010 में सलमान के साथ डेब्यू करने वालीं सोनाक्षी 2012 में अजय देवगन के साथ फिल्म सन ऑफ सरदार में नजर आईं थीं। ऐसे में प्रैंक मास्टर अजय ने उन्हें भी नहीं बख्शा और कर दिया प्रैंक। खुद सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बताया था-"पटियाला में 'सन ऑफ सरदार' की शूटिंग के दौरान जब पूरी टीम डिनर कर रही थी तो अजय सर एक कटोरे में गाजर का हलवा लेकर आए और यह कहकर उसे चखने के लिए कहा कि यह बहुत स्पेशल और स्वादिष्ट है।"उन्होंने आगे कहा, "हालांकि मैं गाजर का हलवा नहीं खाती, लेकिन उनके बार-बार आग्रह करने के कारण मैंने एक चम्मच हलवा खा लिया। मुझे नहीं पता था कि वह हलवा नहीं बल्कि मिर्च का पेस्ट था। मेरे कानों से धुआं निकलने लगा और आंखों में पानी आ गया। मेरे साथ किसी ने इससे पहले इतना तीखा मजाक कभी नहीं किया।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा
2005 में सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म 'मेरा दिल लेके देखो' के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था। इसके अलावा सोनाक्षी लक्मे फैशन वीक 2008-09 में रैंप वॉक भी कर चुकी हैं।
बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले सोनाक्षी सिन्हा काफी मोटी थीं। ऐसे में दबंग में डेब्यू करने से पहले उन्होंने काफी मेहनत की और अपना वजन कम किया। इसमें सलमान खान ने भी उनकी काफी मदद की।
बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले सोनाक्षी सिन्हा काफी मोटी थीं। ऐसे में दबंग में डेब्यू करने से पहले उन्होंने काफी मेहनत की और अपना वजन कम किया। इसमें सलमान खान ने भी उनकी काफी मदद की।
विज्ञापन
बॉलीवुड
- फोटो : file
अक्षय कुमार के साथ फिल्म बॉस में सोनाक्षी सिन्हा नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म का एक गाना पार्टी ऑल नाइट बॉलीवुड के महंगे गानों में शुमार हैं। इस गाने में करीब 600 विदेशी मॉडल्स थीं। बताया जाता है कि यह गाना 6 करोड़ में शूट हुआ था। ऐसे में महंगे गानों की लिस्ट में शामिल होने का रिकॉर्ड भी सोनाक्षी के पास है।