{"_id":"5ebe5f1a62daaa44ff7148b7","slug":"happy-birthday-sonal-chauhan-untold-facts-about-jannat-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonal Chauhan Birthday: शाही परिवार से ताल्लुक रखती है ये अभिनेत्री, इमरान संग 'जन्नत' में जीता था सबका दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonal Chauhan Birthday: शाही परिवार से ताल्लुक रखती है ये अभिनेत्री, इमरान संग 'जन्नत' में जीता था सबका दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इमरान हाशमी की फिल्म 'जन्नत' तो आपने देखी ही होगी। इस फिल्म में इमरान हाशमी के अपोजिट मासूम जोया माथुर नाम की लड़की का किरदार निभाया था सोनल चौहान ने। सोनल चौहान का 16 मई को जन्मदिन है। लॉकडाउन के बीच सोनल का जन्मदिन को लेकर कुछ खास प्लान नहीं है। सोनल बेशक इन दिनों हिंदी सिनेमा से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका क्रेज आज भी बरकरार है।
2 of 5
सोनल चौहान
सोनल उत्तर प्रदेश के राजपूत शाही परिवार से हैं। सोनल पहली भारतीय थीं जिन्हें मिस वर्ल्ड टूरिज्म 2005 के खिताब से सम्मानित किया गया था। सोनल को पहली बार हिमेश रेशमिया के एलबम 'आप का सुरूर' में देखा गया था। 2008 में सोनल को 'जन्नत' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
3 of 5
सोनल चौहान
कई टीवी विज्ञापनों में काम के साथ सोनल चौहान ने कई मैगजीन के लिए भी अपने फोटोशूट करवाए, जिसकी वजह से उनकी खूबसूरती की तारीफ भी हुई। सोनल चौहान के एक फैन ने उन्हें उनके 28वें जन्मदिन पर 8000 लाल गुलाब भेजे थे। फैन ने अपना गुलाब भेजते हुए अपना नाम तक नहीं लिखा था। आज भी सोनल के चाहने वालों की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनल चौहान, इमरान हाशमी
सोनल चौहान को इमरान हाशमी की फिल्म 'जन्नत' लक से मिली थी। फिल्म के डायरेक्टर कुनाल देशमुख ने सोनल को मुबंई के एक रेस्टोरेंट में देखा था और एक हफ्ते के अंदर ही अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया था। सोनल चौहान ने 'रेनबो', 'बुड्ढा होगा तेरा बाप', 'पहला सितारा', 'थ्रीडी' सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। सोनल ने साऊथ की फिल्मो में भी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। इसके अलावा वह Zee5 की वेब सीरीज Skyfire में भी काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सोनल चौहान
पत्रकारिता में रुचि होने की वजह से सोनल ने दिल्ली के गार्गी कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया। पहली फिल्म आने के बाद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। आज सोनल जानी मानी अभिनेत्री हैं। सोनल यूपी के बुलंदशहर से हैं। सोनम लगातार सोशल साइट्स पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिनमें उनका टशन और स्टाइल देखते ही बनता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।