निर्देशक सूरज बड़जात्या ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनका नाम बॉलीवुड के उन निर्देशकों में लिया जाता है जिन्होंने भारतीय सिनेमा में फैमिली ड्रामा और रीमेक का दौर शुरू किया। आज यानी 22 फरवरी को सूरज बड़जात्या का जन्मदिन है। आइए जानते हैं सूरज की उन फिल्मों के बारे में जिसने दर्शकों को 'प्रेम' दिया।
एक्शन फिल्मों के दौर में फैमिली ड्रामा लेकर आए सूरज बड़जात्या, सलमान खान को बनाया 'प्रेम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैंने प्यार किया (1989)
22 फरवरी 1964 को जन्मे सूरज ने पिता के साथ मिलकर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1989 में फिल्म 'मैंने प्यार किया' के निर्देशन से की थी। उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट हो गई थी। सलमान खान और भाग्यश्री की किस्मत चमक गई। तब से लेकर आज तक सूरज बड़जात्या सलमान को प्रेम नाम से ही बुलाते हैं।
हम आपके हैं कौन (1994)
1994 में रिलीज हुई सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' ने जबरदस्त सफलता पाई। फिल्म ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस पारिवारिक फिल्म में सलमान, माधुरी, अनुपम खेर के अलावा और भी बहुत से सितारे थे। 14 गानों के साथ बनी इस फिल्म में भारतीय संस्कृति को बखूबी दिखाया गया। यह फिल्म 'नदिया के पार' का रीमेक थी। इसमें भी सलमान खान का नाम प्रेम था। इस फिल्म को देखने के बाद देश में शादी के जश्न को मनाने का तरीका ही बदल गया था।
हम साथ-साथ हैं (1999)
दर्शक आज भी इस फिल्म को बार-बार देखना पसंद करते हैं। इसमें सलमान खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर और तब्बू जैसे बड़े कलाकारों ने काम किया था। इस फिल्म को बनाया था पारिवारिक फिल्मों को बनाने वाले राजश्री प्रोडक्शंस ने और निर्देशित किया था सूरज बड़जात्या ने। ये फिल्म सूरज बड़जात्या की पिछली फिल्म 'हम आपके हैं कौन' जैसा इतिहास तो नहीं लिख पाई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर काफी चली। इस फिल्म के साथ काला हिरण शिकार का विवाद भी जुड़ा जिसका सामना आज तक सलमान खान कर रहे हैं।
विवाह (2006)
फ्लॉप फिल्म 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' के बाद सूरज ने फिर से कमबैक किया। इस बार उन्होंने अरेंज मैरिज का कॉन्सेप्ट लिया। फिल्म में 'इश्क-विश्क' कपल शाहिद कपूर और अमृता कपूर ने बेहतरीन अदाकारी की। फिल्म में लड़की देखने से लेकर शादी तक की एक-एक रस्म को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया। यह फिल्म हिट रही और एक बार फिर सूरज चमक उठे। इस फिल्म में भी हीरो का नाम प्रेम रखा गया।