फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: जब अपने फैशन सेंस के चलते रुबीना दिलैक ने धड़का दिए दर्शकों के दिल, तस्वीरें देख हो जाएंगे मदहोश

Mon, 22 Feb 2021 12:57 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 22 Feb 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
Rubina dilaik wore these beautiful attires at bigg boss 14 see photos
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

रुबीना दिलैक अभी तक सिर्फ छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री थीं, लेकिन अब वो बिग बॉस 14 की विजेता भी बन चुकी हैं। राहुल वैद्य को कड़ी टक्कर देते हुए रुबीना ने ये खिताब अपने नाम किया। रुबीना घर की इकलौती ऐसी सदस्य थीं जिन्हें कभी भी बेघर नहीं किया गया। हालांकि रुबीना ने सिर्फ अपने खेल से ही नहीं बल्कि अपने फैशन सेंस से भी दर्शकों का दिल जीता है। तो चलिए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें जब अपने फैशन सेंस से रुबीना ने कर दिया सबको मदहोश।

Rubina dilaik wore these beautiful attires at bigg boss 14 see photos
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

रुबीना ने पर्दे पर अक्सर बहू के किरदार निभाए हैं ऐसे में दर्शकों ने उनका पारंपरिक अवतार ज्यादा देखा है। हालांकि बिग बॉस के घर में ऐसे कई मौके आए जब रुबीना काफी मॉडर्न अवतार में नजर आईं। इस शो में दर्शकों को रुबीना का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला था।

Rubina dilaik wore these beautiful attires at bigg boss 14 see photos
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

चाहे पारंपरिक कपड़ो हों या फिर कोई आधुनिक लिबास, रुबीना ने हर बार अपने स्टाइल से फैंस को अपना दीवाना बनाया है। इस सीजन में रुबीना के ड्रेसिंग स्टाइल की काफी चर्चा हुई। पर्दे पर सादी सरल नजर आने वाली रुबीना ने इस बार अपना ग्लैमरस अंदाज भी दर्शकों के सामने खूब दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rubina dilaik wore these beautiful attires at bigg boss 14 see photos
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

अक्सर घर के सदस्य वीकेंड के वार पर ही ज्यादा सजे धजे नजर आते हैं, लेकिन रुबीना आम दिनों में भी काफी खूबसूरत नजर आईं। उनके ड्रेस और ज्वैलरी की कई मौकों पर फैंस ने काफी तारीफ की। हालांकि कई बार रुबीना ने अजीबो गरीब ड्रेस भी पहनी जिसे देखकर फैंस हैरान भी हुए।

विज्ञापन
Rubina dilaik wore these beautiful attires at bigg boss 14 see photos
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

हालांकि इन सबके बाद भी रुबीना अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं। उनके स्टाइल को शो में काफी पसंद किया गया। बता दें कि रुबीना इस शो में शुरू से ही जीत की दावेदार थीं और समय के साथ उनकी जीत और पक्की होती जा रही थी। राहुल वैद्य ने उन्हें कड़ी टक्कर जरूर दी, लेकिन रुबीना ही असली विजेता साबित हुईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed