{"_id":"603253cf0b1213022307c4ab","slug":"shilpa-shukla-birthday-special-ba-pass-actress-started-career-in-pakistani-film-got-recognition-from-chak-de-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बीए पास' की सारिका जिसने पाकिस्तानी फिल्म से शुरू किया करियर, 'चक दे इंडिया' से मिली थी पहचान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बीए पास' की सारिका जिसने पाकिस्तानी फिल्म से शुरू किया करियर, 'चक दे इंडिया' से मिली थी पहचान
हिंदी फिल्म जगत में चक दे इंडिया और बीएपास जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शुक्ला लंबे समय से बड़े परदे से नदारद हैं। शिल्पा शुक्ला बिहार की रहने वाली हैं और थियेटर, टेलिविजन और फिल्म तीनों माध्यमों में अभिनय से जुड़ी हुई हैं।
2 of 5
शिल्पा शुक्ला
शिल्पा शुक्ला 22 फरवरी 1982 को बिहार के वैशाली में जन्मी थी। बता दें कि शिल्पा के मां-बाप दोनों ही सरकारी कर्मचारी थे। शिल्पा की पढ़ाई भी वैशाली से ही हुई है। लेकिन दिल्ली शिफ्ट होने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और मास्टर डिग्री हासिल की।
3 of 5
शिल्पा शुक्ला
बिहार में जन्मीं शिल्पा थियेटर, टीवी और बॉलीवुड तीनों विधाओं में माहिर हैं। इन्होंने थिएटर और दूरदर्शन के कुछ सीरियल्स में काम किया बाद में फिल्मों में छोटे-मोटे किरदार भी मिले। 16 साल की उम्र से ही शिल्पा ने मॉडलिंग शुरु कर दी थी। साल 2003 में पाकिस्तानी फिल्म 'खामोश पानी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। फिल्म भारत-पाकिस्तान के बीच की कुछ समस्याओं पर आधारित थी। लेकिन उनका बॉलीवुड डेब्यू साल 2005 में आई फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें' से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिल्पा शुक्ला
इसके बाद वे कबीर खान की फिल्म सुपरहिट फिल्म चक दे इंडिया से लोगों की नजरों में आईं। फिल्म वुमन हॉकी पर आधारित थी। शिल्पा द्वारा बेहतरीन किरदार निभाने के लिए स्टारडस्ट द न्यू मैनेस का बेस्ट एक्ट्रेस का अलॉर्ड भी मिला। बता दें कि खुद से उम्र में काफी छोटे एक्टर के साथ बोल्ड सीन देने वाली शिल्पा की फिल्म बीए पास को बॉक्स ऑफिस पर काफी सराहा गया। इस फिल्म के लिए शिल्पा को अवॉर्ड भी मिला।
विज्ञापन
5 of 5
शिल्पा शुक्ला
शिल्पा ने बीए पास, चक दे इंडिया, भिंडी बाजार, क्रेजी चुक्कड़ फैमिली, राजधानी एक्प्रेस, चल चलें और मुंबई मस्त कलंदर जैसी फिल्मों में जबरदस्त अभिनय किया है। इतना ही नहीं शिल्पा ने कई वेब सीरिज में अपने हुनर को दिखा चुकी हैं। राजूबेन वेब सीरीज और बुलेट जैसी शॉर्ट फिल्म में भी काम किया। इसके अलावा शिल्पा कई ब्रांडेड विज्ञापन भी करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।