{"_id":"60326b16ddc21013f5795894","slug":"gurmeet-chaudhary-became-play-load-ram-on-tv-married-debina-bonnerjee-her-journey-from-small-town-guy-to-self-made-star","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम का किरदार निभाकर फेमस हुए थे गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी से घर से भागकर की थी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राम का किरदार निभाकर फेमस हुए थे गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी से घर से भागकर की थी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गुरमीत चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी अभिनेता गुरमीत चौधरी का जन्म 22 फरवरी 1987 को बिहार के भागलपुर में हुआ था। वो टीवी एक्टर के साथ साथ डांसर और मार्शल आर्टिस्ट भी हैं। इसके साथ ही गुरमीत सेक्सिएस्ट एशियन मैन अलाइव की टॉप 10 लिस्ट में शामिल रह चुके हैं, इस लिस्ट में वों 8वें नंबर पर थे। गुरमीत साल 2008 में टीवी शो रामायण में नजर आए थे जिसमें उन्होंने भगवान राम का रोल निभाया था और उनके साथ सीता के रोल में देबीना बनर्जी थीं।
2 of 5
गुरमीत चौधरी
- फोटो : फाइल फोटो
दोनों की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। यहीं दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और कुछ ही समय में दोनों ने शादी कर ली। दोनों की पहली मुलाकात साल 2006 में मुंबई में एक टैलेंट कॉन्टेस्ट के दौरान हुई थी जहां गुरमीत को मुंबई से चुने गए थे जबकि देबिना का सेलेक्शन कोलकाता से हुआ था। इसके बाद दोनों की मुलाकात मुंबई में तब हुई जब देबिना अपने एक्टिंग करियर के लिए मुंबई में शिफ्ट हुईं। गुरमीत देबिना के रूममेट के ब्बॉयफ्रेंड के दोस्त थे।
3 of 5
गुरमीत चौधरी-देबिना
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरमीत चौधरी एक आर्मी फैमिली से हैं, उनके पिता सीताराम चौधरी आर्मी में थे। इसके चलते वह भारत में कई जगहों पर रहे हैं। गुरमीत का जन्म तो चंडीगढ़ में हुआ लेकिन अपने पिता की पोस्टिंग की वजह से वो जबलपुर और चेन्नई में भी रहे हैं। उनके लाइफ की पहली कमाई 1500 रुपये थी जोकि उन्हें एक एड शूट के दौरान मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गुरमीत चौधरी-देबिना
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में देबिना ने बताया था कि गुरमीत को उन्हें एयरपोर्ट से पिक करना था लेकिन उन्होंने धोखा दे दिया और उन्हें पिक करने नहीं आए, जिसके चलते देबिना गुरमीत को नापसंद करने लगीं। गुरमीत के दोस्त देबीना की रूममेट को डेट कर रहे थे तो वो अक्सर उनके अपार्टमेंट पर जाया करते थे जहां कई बार मुलाकात हुई और दोनों एक दूसरे को जानने लगे।
विज्ञापन
5 of 5
गुरमीत चौधरी
- फोटो : फाइल फोटो
15 फरवरी 2011 को दोनों ने शादी कर ली। हालांकि बाद में गुरमीत ने यह खुलासा किया था कि जब वो दोनों एक्टर नहीं थे और काम ढूंढ रहे थे और केवल 19-20 साल के थे तभी साल 2006 में उन्होंने भागकर शादी कर ली थी। दोनों ने अपने घरवालों को भी इस बारे में नहीं बताया था और उनके दोस्तों ने शादी करने में उनकी मदद की थी। इसके बाद साल 2011 में दोनों ने शादी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।