{"_id":"60333c940ca886453d0951f6","slug":"shekhar-suman-angry-after-news-claimed-his-son-adhyayan-suman-died-by-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अध्ययन की आत्महत्या की फर्जी खबर पर भड़के पिता शेखर सुमन, बोले- मेरी पत्नी सदमे में आ गई, हम एक पल में...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अध्ययन की आत्महत्या की फर्जी खबर पर भड़के पिता शेखर सुमन, बोले- मेरी पत्नी सदमे में आ गई, हम एक पल में...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शेखर सुमन और अध्ययन सुमन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में लगातार आवाज उठाने वाले शेखर सुमन फेक न्यूज के शिकार हो गए हैं। एक न्यूज चैनल ने उनके बेटे की आत्महत्या की फर्जी खबर चला दी, इसके बाद अभिनेता चिंतित हो गए और अपने बेटे से संपर्क करने की कोशिश करने लगे। हालांकि अध्ययन बिल्कुल सुरक्षित हैं और दिल्ली में हैं।
2 of 5
शेखर सुमन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शेखर सुमन ने उस न्यूज चैनल के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात भी कही है। एक वीडियो क्लिपिंग शेयर करते हुए शेखर ने लिखा- हमने वो खबर देखी, जिसने हम सभी को तबाह कर दिया। इस न्यूज में दावा किया गया कि मेरे बेटे अध्ययन सुमन ने आत्महत्या कर ली है। इस न्यूज को देखने के तुरंत बाद ही हमने अध्ययन को संपर्क किया।
3 of 5
शेखर सुमन और अध्ययन सुमन
- फोटो : Social Media
उन्होंने लिखा- ''मेरा बेटा दिल्ली में था और उसका नंबर भी नहीं लग रहा था। इस कारण हम सभी उस एक पल में कई हजार बार मरे। इस चौंकाने वाली खबर के कारण हम सभी पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है। मैं चैनल से माफी मांगने की डिमांड करता हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शेखर सुमन
- फोटो : सोशल मीडिया
शेखर ने अगली पोस्ट में लिखा, "मैं प्रकाश जावड़ेकर, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री और NCP अनिल देशमुख से निवेदन करता हूं कि इस तरह के गैरजिम्मेदार और निंदनीय कृत्य के लिए चैनल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें। उन्होंने एक ऐसी न्यूज चलाई जिसने मुझे, मेरी पत्नी और मेरे परिवार के सभी सदस्यों को तबाह कर दिया। इस न्यूज को देखने के बाद मेरी पत्नी सदमे में आ गई थी। इस तरह के निंदनीय कृत्य के लिए मैं चैनल के खिलाफ लीगल एक्शन ले रहा हूं।''
विज्ञापन
5 of 5
शेखर सुमन
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल अभिनेता शेखर सुमन के बड़े बेटे आयुष की दिल से संबंधित किसी बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। उस वक्त आयुष की उम्र महज 11 साल थी। न्यूज चैनल ने गलत से आयुष की जगह अध्ययन की खबर चला दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।