सब्सक्राइब करें

Controversial Statement: सेना को 'बेवकूफ' कहने से लेकर द्रौपदी के चीरहरण तक, स्वरा भास्कर के इन बयानों ने मचाया हंगामा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 09 Apr 2022 07:39 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Swara bhaskar 5 controversial statement on kangana ranaut padmaavat Pakistan veere di wedding
Swara Bhasker - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री स्वरा भास्कर 9 अप्रैल को अपना 34वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। स्वरा बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं, जिसमें वीरे दी वेडिंग, रांझणा, प्रेम रतन धन पायो और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स शामिल हैं। लेकिन स्वरा अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। स्वरा बॉलीवुड से लेकर देशभर में चल रहे तमाम मुद्दे पर खुलकर बोलती हैं और इसी वजह से वह कई बार विवादों में भी फंस चुकी हैं। आइए आज हम आपको स्वरा भास्कर के ऐसे ही पांच विवाद के बारे में बताते हैं, जिससे देश की राजनीति में भी हलचल हो गई थी। 

Trending Videos
Happy Birthday Swara bhaskar 5 controversial statement on kangana ranaut padmaavat Pakistan veere di wedding
Swara Bhasker - फोटो : सोशल मीडिया

द कश्मीर फाइल्स पर स्वरा का बयान
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को हर किसी ने प्यार दिया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। लेकिन स्वरा भास्कर ने इस फिल्म के खिलाफ भी ट्वीट किया था। स्वरा ने अपने ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था, 'अगर आप चाहते हैं कि लोग आपको सफलता के लिए आपकी मेहनत को बधाई दे तो पहले बीते 5 साल में उनके सिर पर बैठकर गंदगी मत फैलाइए।' इस ट्वीट के बाद स्वरा भास्कर खूब ट्रोल हुईं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Swara bhaskar 5 controversial statement on kangana ranaut padmaavat Pakistan veere di wedding
Swara Bhasker - फोटो : सोशल मीडिया

हिजाब विवाद पर स्वरा भास्कर का बयान
स्वरा भास्कर ने हिजाब विवाद पर अपनी विवादित प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें उन्होंने द्रौपदी और महाभारत की बात उठाई थी। अभिनेत्री ने हिजाब विवाद की तुलना द्वापर युग में हुए द्रौपदी चीर हरण से कर डाली थी। स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'महाभारत में द्रोपदी के जबरन कपड़े उतारे गए थे और सभा में बैठे जिम्मेदार, शक्तिशाली, कानून बनाने वाले देखते रहे… ऐसे ही आज याद आया।' इस ट्वीट के बाद स्वरा भास्कर को काफी ट्रोल होना पड़ा था।
 

Happy Birthday Swara bhaskar 5 controversial statement on kangana ranaut padmaavat Pakistan veere di wedding
Swara Bhasker - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान पर बयान
फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के दौरान स्वरा भास्कर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर बोली थीं। इस दौरान अभिनेत्री ने पाकिस्तान की खूब निंदा की थी। लेकिन उसी समय स्वरा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जो साल 2015 का था। इस वीडियो में स्वरा पाकिस्तान की जमकर तारीफ करती दिखी थीं। ये वीडियो पाकिस्तानी शो का था, जिसमें अभिनेत्री ने पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खूबसूरत देश बता या था। दोनों क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वारयल हुई थीं।

विज्ञापन
Happy Birthday Swara bhaskar 5 controversial statement on kangana ranaut padmaavat Pakistan veere di wedding
Swara Bhasker - फोटो : सोशल मीडिया

पद्मावत पर स्वरा भास्कर का बयान
स्वरा भास्कर ने फिल्म 'पद्मावत' के जौहर वाले सीन पर अपने विचार रखे थे, जिसकी वजह से वह काफी ट्रोल हुई थीं। इस सीन पर स्वरा ने एक खुला खत लिखा था, जिसमें अभिनेत्री ने कहा, 'क्या औरतों की एक चीज पर ही पुरुषों की नजर रहती है। क्या उसके आगे औरतों की कोई जिंदगी नहीं होती। क्या रेप के बाद किसी महिला को जिंदगी जीने का अधिकार नहीं है। क्या महिलाओं के पास मृत्यु के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है।' स्वरा के इस खत ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed