फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tabassum Birthday: ‘रामायण’ के राम से बेहद खास है इस हीरोइन का रिश्ता, यहां जानें अभिनेत्री के बारे में दिलचस्प बातें

Sat, 09 Jul 2022 11:23 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 09 Jul 2022 11:23 AM IST
विज्ञापन
Happy birthday tabassum special relation with ramayan actor arun govil know known facts about bollywood actress
अरुण गोविल, तबस्सुम - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री तबस्सुम किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री सिनेमा की दुनिया में बेबी तबस्सुम के नाम से मशहूर हैं, जिन्होंने टीवी की दुनिया में भी अपनी एक खास पहचान बनाई है। आज तबस्सुम अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री ने इस इंडस्ट्री में काफी कम उम्र में कदम रख दिया था। छोटी सी उम्र में ही उन्होंने कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया। 40 और 50 के दशक में बतौर बाल कलाकार वह कई हिट फिल्मों में नजर आईं, जिसमें 'बहार' और 'जोगन' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा, टीवी की दुनिया में उन्होंने पहला टॉक शो शुरू किया था। लेकिन इन सबके बीच अभिनेत्री की निजी जिंदगी भी काफी खास है। आज खास मौके पर हम आपको अभिनेत्री की कुछ दिलचस्प बातें बता रहे हैं।

Happy birthday tabassum special relation with ramayan actor arun govil know known facts about bollywood actress
तबस्सुम - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे शुरू हुआ तबस्सुम का करियर
9 जुलाई 1944 को जन्मीं तबस्सुम अयोध्या से ताल्लुख रखती हैं। खास बात ये है कि उनका जन्म स्वतंत्रता सेनानी के परिवार में हुआ। उनके पिता अयोध्यानाथ सचदेव और असगरी बेगम स्वतंत्रता सेनानी थे। हालांकि, अभिनेत्री की पढ़ाई-लिखाई मुंबई में हुई। दावा किया जाता है कि जब तबस्सुम ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, तब वह महज तीन साल की थीं। साल 1947 में रिलीज हुई फिल्म 'मेरा सुहाग' में उन्होंने बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी। तबस्सुम ने फिल्म 'दीदार' में नरगिस के बचपन का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों को जीत लिया था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं। 

Happy birthday tabassum special relation with ramayan actor arun govil know known facts about bollywood actress
तबस्सुम - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी पर शुरू किया पहला टॉक शो
तबस्सुम ने फिल्मी दुनिया में अच्छा-खासा सफर तय करने के साथ ही टीवी की ओर कदम बढ़ा दिए थे। उन्होंने पहले भारतीय टेलीविजन टॉक शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' की शुरुआत की। इस शो में वह सिनेमा जगत से जुड़े लोगों से खास बातचीत करती थीं। शो को दर्शकों का खूब प्यार मिला और इसी वजह से तबस्सुम का यह शो दूरदर्शन पर एक या दो नहीं बल्कि पूरे 21 साल तक प्रसारित हुआ। इस शो की शुरुआत साल 1972 में हुई थी और यह 1993 तक चला था। हालांकि, तबस्सुम की जर्नी यहीं खत्म नहीं होती। उन्होंने एक हिंदी पत्रिका में बतौर संपादक 15 वर्षों तक काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday tabassum special relation with ramayan actor arun govil know known facts about bollywood actress
तबस्सुम और अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

अरुण गोविल से है खास रिश्ता
तबस्सुम के करियर की तरह उनकी निजी जिंदगी भी काफी खूबसूरत है। उन्होंने मशहूर धारावाहिक 'रामायण' के राम यानी अरुण गोविल के भाई विजय गोविल से शादी रचाई है। ऐसे में तबस्सुम और अरुण गोविल का रिश्ता भी खास है। तबस्सुम और विजय गोविल का एक बेटा है, जिसका नाम होशांग है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed