फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तैमूर के पैदा होते ही इस बात से दुखी होकर रोने लगी थीं करीना कपूर, अस्पताल से मेहमान को जाने के लिए कह दिया था

Sun, 20 Dec 2020 06:11 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 20 Dec 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Taimur Ali Khan when Kareena Kapoor Started Crying after his birth
करीना, तैमूर और सैफ - फोटो : फाइल

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर चार साल के हो गए हैं। 20 दिसंबर साल 2016 को उनका जन्म हुआ था। जन्म के बाद से तैमूर सोशल मीडिया पर छा गए थे। आज भी लोग पटौदी खानदान के इस वारिस की एक झलक पाने के लिए उतावले रहते हैं। लेकिन पैदा होने के बाद से ही तैमूर विवादों से भी घिरे रहे हैं। जन्म होने के कुछ देर ही बाद ही उनके नाम को लेकर हंगामा हो गया था।

Happy Birthday Taimur Ali Khan when Kareena Kapoor Started Crying after his birth
तैमूर लंगड़ा - फोटो : फाइल

दरअसल तैमूर उर्फ तैमूर लंगड़ा एक निरकुंश शासक था। चंगेज खां की तर्ज पर तैमूर ने भी जंग से तबाही मचाई। उसने भारत पर हमला किया और यहां खूब लूटपाट की। उसने कई कारीगरों की बंदी बनाया और उन्हीं से अपने यहां जामा मस्जिद बनवाई। भारत के लोग इस वजह से तैमूर को एक दुष्ट राजा के रूप में देखते हैं।

Happy Birthday Taimur Ali Khan when Kareena Kapoor Started Crying after his birth
करीना कपूर खान, तैमूर अली खान - फोटो : Instagram: @kareenakapoorkhan

सैफ और करीना ने जब अपने बेटे का नाम तैमूर रखा तो इस बात से कई लोग नाराज हो गए। अपने शो  वी द वुमन के दौरान करीना ने बताया कि इस विवाद से वे काफी डर गई थीं। करीना ने कहा मैं अपने बच्चे का नाम क्या रखती हूं ये फैसला पूरी तरह से मेरा है और इससे दूसरों को कोई मतलब नहीं रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Taimur Ali Khan when Kareena Kapoor Started Crying after his birth
बेटे तैमूर के साथ करीना कपूर खान - फोटो : फाइल

करीना ने बताया कि जब अस्पताल में उनसे एक मशहूर शख्स मिलने पहुंचे तो उन्होंने बधाई देने के बाद कहा, तुम अपने बच्चे का नाम तैमूर क्यो रखोगी? उस वक्त करीना की डिलीवरी को महज 8 घंटे ही हुए थे। इस बात से दुखी होकर करीना रोने लगी थीं और उन्होंने उस व्यक्ति को वहां से जाने के लिए कह दिया था।

विज्ञापन
Happy Birthday Taimur Ali Khan when Kareena Kapoor Started Crying after his birth
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे का नाम तैमूर किसी राजा के नाम पर नहीं रखा बल्कि इस नाम का एक अच्छा अर्थ है। उन्होंने कहा कि यहां कई लोगों का तैमूर है। करीना ने कहा कि हम दोनों को ये नाम पसंद था इसलिए हमने इसे रखा।

किसी हीरो या प्लेयर नहीं बल्कि इस खूबसूरत हसीना की दीवानी हैं करीना कपूर, जाने कौन है बेबो की वुमन क्रश

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed