{"_id":"61b70d4f96aa267fe70b7688","slug":"happy-birthday-venkatesh-south-superstar-venkatesh-turns-61-known-facts-about-daggubati-venkatesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Venkatesh Birthday: साउथ सुपरस्टार वेंकटेश ने 11 साल की उम्र में किया था डेब्यू, जब अनजाने में भर दी थी करिश्मा कपूर की मांग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Venkatesh Birthday: साउथ सुपरस्टार वेंकटेश ने 11 साल की उम्र में किया था डेब्यू, जब अनजाने में भर दी थी करिश्मा कपूर की मांग
Daggubati Venkatesh Birthday Special: आज साउथ फिल्मों के मशहूर एक्टर दग्गुबाती वेंकटेश अपना 16वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुपरस्टार वेंकटेश का जन्म 13 दिसंबर 1960 में आंध्र प्रदेश में हुआ था। इन्होंने महज 11 साल की उम्र में इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया था। वेंकटेश ने बाल पहली फिल्म प्रेम नगर में बाल कलाकार के रूप में काम किया था। साउथ इंडस्ट्री में वेंकटेश ने एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं। यही वजह है कि इन्हें 'विक्ट्री वेंकटेश' के नाम से भी पुकारते हैं। अभिनेता वेंकटेश ने अपने अभिनय से इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। इन्होंने न केवल ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, बल्कि ये एक सफल प्रोड्यूसर भी हैं।
2 of 5
Daggubati Venkatesh
सुपर स्टार वेंकटेश ने अपना ग्रेजुएशन चेन्नई के लॉयोला कॉलेज से किया है। इसके बाद इन्होंने यूएस के मोनेटरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज से एमबीए की पढ़ाई की। वेंकटेश के पिता डॉ. रामानायडू दग्गुबाती फेमस फिल्ममेकर और पूर्व सांसद थे। वेंकटेश दग्गुबाती के बड़े भाई सुरेश दग्गुबाती सुरेश प्रोडक्शन चलाते हैं। वेंकटेश ने अपने 32 साल के करियर में 80 से ज्यादा फीचर फिल्में की हैं।
3 of 5
फिल्म अनाड़ी का एक दृश्य
साउथ स्टार वेंकटेश ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करिश्मा कपूर के साथ फिल्म ‘अनाड़ी’ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया है जो अपनी मां से बेहद प्यार करता है लेकिन उसे दुनिया की समझ नहीं होती है। इस फिल्म के एक सीन में वेंकटेश अनजाने में करिश्मा की मांग में सिंदूर भर देते हैं और उनके गले में काला धागा बांध देते हैं। जिसे करिश्मा कपूर मंगलसूत्र मान लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Venkatesh
फिल्म अनाड़ी उस समय सुपरहिट साबित हुई थी और इसी फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड में पहचान दिलाई। इसके बाद वेंकटेश ने सन् 1995 में फिल्म 'तकदीरवाला' में में लीड रोल किया। फिल्मों में अपने शानदार अभिनय की वजह से इन्हें पांच बार फिल्म फेयर अवॉर्ड मिल चुका है तो वहीं सात बार इन्हें नंदी अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
वेंकटेश
सुपरस्टार वेंकटेश ने सन 1985 में नीरजा से शादी की। इनके एक बेटा और तीन बेटियां है। बेटा का नाम अर्जुन रामनाथ दग्गुबाती है। इनकी बेटियों के नाम आश्रिता, हयावाहिनी और भावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।