हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। मिस यूनिवर्स का ताज भारत की झोली में 21 सालों के बाद आया है। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत ने दो बार अपनी जगह बनाई है। हरनाज भारत की तीसरी मिस यूनिवर्स हैं। इस प्रतियोगिता में मिस पराग्वे दूसरे नंबर पर रहीं वहीं मिस साउथ अफ्रीका तीसरे स्थान पर रहीं। खिताब जीतने के बाद हरनाज ने कहा, "मैं ईश्वर, मेरे परिजन और मिस इंडिया संगठन की आभारी हूं जिन्होंने इस पूरे सफर में मेरा मार्गदर्शन किया। हरनाज को देशभर से बधाई मिल रही है। बॉलीवुड सितारों ने भी ट्वीट कर अपनी खुशी जताई है।
Harnaaz Sandhu Miss Universe 2021: हरनाज संधू ने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब तो सितारों ने यूं बरसाया प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत ने हरनाज संधू के मिस यूनिवर्स जीतने के पल की तस्वीर साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- 'क्या सुखद खबर है...' शुभकामनाएं...हरनाज!
लारा दत्ता ने लिखा, बधाई हो हरनाज संधू। क्लब में आपका स्वागत है। हमने इसके लिए 21 साल लंबा इंतजार किया है। यू मेक अस सो-सो प्राउड। ए बिलियन ड्रीम्स कम ट्रू।
Congratulations @HarnaazSandhu03 !!!! Welcome to the club!!! We’ve waited 21 long years for this!!! You make us SO SO proud!!! A billion dreams come true!!! @MissDivaOrg @MissUniverse
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, "और नई मिस यूनिवर्स हैं... मिस इंडिया। बधाई हो हरनाज संधू। 21 साल बाद ताज घर ला रही हैं।"
And the new Miss Universe is… Miss India ✨👏🏽
Congratulations @HarnaazSandhu03 … bringing the crown home after 21 years! https://t.co/sXtZzrNct8