फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Birthday Vidya Balan: कभी विद्या बालन को 'मनहूस' समझते थे लोग, एडल्ट एक्ट्रेस का किरदार निभाकर बटोरीं सुर्खियां

Sat, 01 Jan 2022 08:08 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 01 Jan 2022 08:08 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Vidya Balan: lesser known facts about dirty picture actress
विद्या बालन - फोटो : Instagram

फिल्मों में अपने संजीदा अभिनय से पहचान बनाने वाली विद्या बालन का आज जन्मदिन है। विद्या का जन्म 1 जनवरी 1979 को मुंबई में हुआ था। सातवीं क्लास में पढ़ने के दौरान विद्या बालन ने माधुरी दीक्षित को 'तेजाब' फिल्म में नाचते हुए देखा था तो उन्होंने एक्ट्रेस बनने का सपना देखा।  विद्या ने महज 16 साल की उम्र में ही एकता कपूर के टीवी सीरियल हम पांच से अपने करियर की शुरुआत की लेकिन विद्या अपना करियर फिल्मों में बनाना चाहती थीं। मलयालम और तमिल फिल्मों में कई प्रयासों के बाद भी वो असफल रहीं।

Happy Birthday Vidya Balan: lesser known facts about dirty picture actress
विद्या बालन - फोटो : instagram/balanvidya

पहली फिल्म में मोहनलाल के साथ मिला काम करने का मौका
विद्या बालन जब शुरुआत में फिल्मों में अभिनय से लिए संघर्ष कर रही थीं तब उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता मोहनलाल के साथ मलयालम फिल्म में काम करने का मौका मिला था। हालांकि ये फिल्म किसी कारणवश बंद हो गई और इसके लिए विद्या बालन को जिम्मेदार ठहराया गया साथ ही उन्हें मनहूस भी कहा गया।

Happy Birthday Vidya Balan: lesser known facts about dirty picture actress
विद्या बालन - फोटो : instagram/balanvidya

अपनी बॉडी से ही करने लगीं नफरत
विद्या बालन कभी अपनी बॉडी से बेहद नफरत करती थीं। दरअसल विद्या बालन को उनकी बॉडी के लिए इतना ट्रोल किया गया कि उन्हें अपने शरीर से ही नफरत होने लगी थी। विद्या ने बताया था, मुझे खुद पर ही शक होने लगा था। मैंने अपने शरीर से लंबी लड़ाई लड़ी है। मैं काफी गुस्सा थी और अपनी बॉडी से नफरत भी करती थी। विद्या ने कहा वजन कम करने के बाद भी जिंदगी में कई मौकों पर मैंने महसूस किया कि मुझे किसी ने 'पूरी तरह स्वीकार' नहीं किया और इसलिए किसी दूसरे के नजरिए से खुद में बदलाव लाने की कोई जरूरत नहीं है। विद्या का कहना है कि लोगों की छोटी सोच के लिए वो जिम्मेदार नहीं हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Vidya Balan: lesser known facts about dirty picture actress
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

विद्या बालन जीटीवी के कॉमेडी शो 'हम पांच' में राधिका माथुर के किरदार में नजर आईं, लेकिन उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिली। इसी बीच उन्हें फिल्म 'परिणिता' मिला जिसके बाद सब कुछ बदल गया। फिल्म 'हे बेबी' और 'किस्मत कनेक्शन' में बढ़े वजन और विद्या के पहनावे को लेकर उनकी काफी आलोचना की गई। इस बात से विद्या इतनी निराश हुईं कि उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ देने का फैसला कर लिया। 

विज्ञापन
Happy Birthday Vidya Balan: lesser known facts about dirty picture actress
विद्या बालन - फोटो : instagram/balanvidya

निभाया एडल्ट एक्ट्रेस का किरदार
साल 2011 में आई फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ ने विद्या की किस्मत बदल दी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। बता दें कि विद्या ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘डर्टी पिक्चर में सिल्क स्मिता के किरदार में ढल पाना मेरे लिए थोड़ा मुश्किल था। हम दोनों का व्यक्तित्व एक-दूसरे से बिल्कुल अलग था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed