{"_id":"5eb638d68ebc3e908466597b","slug":"happy-birthday-vijay-devarakonda-here-are-lesser-know-facts-about-arjun-reddy-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vijay Devarakonda Birthday: कभी किराया देने के भी नहीं थे पैसे, आज 'अर्जुन रेड्डी' के पास है करोड़ों का बंगला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vijay Devarakonda Birthday: कभी किराया देने के भी नहीं थे पैसे, आज 'अर्जुन रेड्डी' के पास है करोड़ों का बंगला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 09 May 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) आज के समय में तेलुगू फिल्मों के सफल अभिनेताओं में गिने जाते हैं। आज विजय अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इतनी कम उम्र में ही विजय की फैन फॉलोइंग कोरोड़ों में है। विजय का जन्म 9 मई, 1989 में हैदराबाद में हुआ था। याद दिला दें कि पिछले साल विजय ने अपने जन्मदिन पर फैंस के बीच नौ ट्रक आइसक्रीम बंटवाई थी।
Trending Videos
2 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : ट्विटर
विजय के पिता का भी फिल्मों से गहरा नाता है। उनके पिता देवरकोंडा गोवर्धन राव साउथ इंडियन टीवी स्टार रह चुके हैं। लेकिन विजय ने कड़ी मेहनत से ये कामयाबी हासिल की है। विजय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म 'नुव्विला' से की थी। ये विजय की डेब्यू फिल्म थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : ट्विटर
पिछले साल ही विजय ने जुबली हिल्स जैसे पॉश इलाके में एक आलीशान बंगला खरीदा है। इस लग्जरी बंगले की कीमत 15 करोड़ के करीब है। उन्होंने गृह प्रवेश के दौरान की तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा की थीं। विजय इस घर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। इसके अलावा विजय देवरकोंडा फिल्म निर्माता भी हैं। उनकी कंपनी का नाम 'हिल एंटरटेनमेंट' है। विजय देवरकोंडा का एक क्लोथ ब्रांड भी है, जिसका नाम है 'राउडी वियर'।
4 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : ट्विटर
बता दें विजय देवरकोंडा का नाम फोर्ब्स द्वारा जारी अंडर 30 की लिस्ट में भी शामिल हो चुका है। महज 31 की उम्र में ही उन्होंने अपार संपत्ति कमाई है। कभी अकाउंट में पैसे न होने की वजह से उनका बैंक अकाउंट सील कर दिया गया था। ये बात विजय ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी। उन्होंने बताया था स्ट्रगल के दिनों में उनके पास किराया देने के भी पैसे नहीं होते थे।
विज्ञापन
5 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : ट्विटर
विजय देवरकोंडा ‘पेली चुपूलु’, ‘अर्जुन रेड्डी’, ‘महानती’, ‘गीता गोविंदम’ और ‘टैक्सी ड्राइवर’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 2016 में आई ‘पेली चुपूलु’ को बेस्ट तेलुगू फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा 2017 में आई ‘अर्जुन रेड्डी’ से विजय को खूब स्टारडम मिला। उनकी गिनती सुपरस्टार में होने लगी। इसके बाद 'डियर कामरेड' से भी विजय ने खूब लोकप्रियता बटोरी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X