{"_id":"61d1526e31fdf5432269a07c","slug":"happy-new-year-2022-actor-anupam-kher-shared-a-video-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy New Year 2022: एक्टर अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो, लिखा- जो दिल दुखाते हैं उनसे दूर रहा जाए...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Happy New Year 2022: एक्टर अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो, लिखा- जो दिल दुखाते हैं उनसे दूर रहा जाए...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:51 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता अनपुम खेर ने रविवार को एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए अनुपम खेर ने अपने फैंस को खास संदेश दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अनपुम खेर ने रविवार को एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के जरिए अनुपम खेर ने अपने फैंस को खास संदेश दिया है। उन्होंने फैंस से कहा कि जो लोग दिल दुखाते हैं उनसे थोड़ा दूर रहा जाए। अनपुम खेर के इस टेक्स्ट वीडियो में लिखा हुआ है, इस साल चलो थोड़ा सुकून से जिया जाए जो दिल दुखाते हैं उनसे थोड़ा दूर रहा जाए।
2 of 5
अपनी मां के साथ अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस वीडियो को अब तक 15 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर अनुपम खेर के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अनुपम खेर को नये साल की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
3 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, कई यूजर्स उनकी लिखी इस बात पर गौर कर खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं आपको भी और आपके परिवार को भी। एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह सर! आपने क्या बात कही।
कई यूजर्स ने अनुपम खेर के इस संदेश पर 'वाह-वाह' लिखा है। एक यूजर ने लिखा कि थोड़ा नहीं, बल्कि ऐसे लोगों से हमेशा के लिए दूर रहा जाए।
विज्ञापन
5 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- दिन बीत जाते है कहानी बनकर, यादें रह जाती है निशानी बनकर, पर रिश्ते हमेशा रहते है, कभी होंठो की मुस्कान बनकर, तो कभी आंखों का पानी बनकर..। गौरतलब है कि अनुपम खेर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो साझा करके अपने फैंस को नये साल की शुभकामनाएं दी थी। इस वीडियो में अनुपम खेर ने कहा था, आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रभु आपको स्वस्थ रखे।आपको दुनिया भर की खुशियां प्रदान करे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।