{"_id":"61d148328202121be4385e11","slug":"new-year-2022-varun-dhawan-begins-2022-with-dad-david-dhawan-blessings-fans-call-them-perfect-jodi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year 2022: डैड डेविड धवन के आशीर्वाद से वरुण धवन ने की 2022 की शुरुआत, फैंस ने कहा: 'परफेक्ट जोड़ी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
New Year 2022: डैड डेविड धवन के आशीर्वाद से वरुण धवन ने की 2022 की शुरुआत, फैंस ने कहा: 'परफेक्ट जोड़ी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डेविड धवन और वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता वरुण धवन ने रविवार सुबह अपने इंस्टाग्राम पर डैड डेविड धवन के साथ नए साल की शुरुआत के लिए 'उनका आशीर्वाद मांगते हुए' कुछ तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में वरुण डेविड के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं और दिग्गज निर्देशक मुस्कुराते हुए उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं। वरुण ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “इस साल सभी का आशीर्वाद लें। नववर्ष की शुभकामनाएं।" इस पोस्ट को प्रशंसकों और बॉलीवुड सितारों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
2 of 5
डेविड धवन और वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
अपारशक्ति खुराना और साहिल वैद ने पोस्ट पर दिल के इमोजीस के साथ कमेंट करके दोनों के लिए अपने प्यार का इजहार किया। एक फैन ने वरुण और डेविड की जोड़ी को 'परफेक्ट पिता-पुत्र की जोड़ी' करार कर दिया। एक अन्य ने कहा कि 'तस्वीर अपने आप में वरदान है'। कई अन्य लोगों ने इस पल को प्यारा और मनमोहक बताया और कुछ ने बड़ों का आशीर्वाद लेकर नए साल की शुरुआत करने के लिए वरुण की प्रशंसा की।
वरुण ने लगभग एक दशक पहले 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन 2014 में फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में पहली बार उन्होंने अपने पिता के साथ काम किया था। डेविड ने तीन दशकों में कई कॉमेडी और एक्शन फिल्मों का निर्देशन और निर्माण किया है। डेविड को बॉलीवुड के सबसे बड़े कॉमेडी फिल्म निर्माताओं में से एक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेविड धवन और वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने पिता के साथ काम करने के तरीके के बारे में बताते हुए वरुण ने कहा था कि वह एक लाइववायर हैं। वह हर दिन का कोटा तय कर लेते हैं। उतने दिन में हमें वो काम पूरा करना होता है। जब तक हम उस काम को तय समय पर पूरा कर रहे हैं या उसके बारे में बात कर रहे हैं। तब तक वह कूल रहते हैं। अगर तय समय पर काम नहीं होता तो वह नाराज हो जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
डेविड धवन और वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
वरुण की आखिरी रिलीज़ 2020 में उनके पिता की फिल्म कुली नंबर 1 थी। इस साल, वह दो फिल्मों में दिखाई देंगे - कृति सेनन के साथ हॉरर कॉमेडी भेड़िया और कॉमेडी ड्रामा जुग जुग जीयो, जिसमें कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।