फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy New Year: आलिया और रणबीर जंगल में मना रहे नए साल का जश्न, साथ बिताए खास पल, सामने आई तस्वीरें

Sat, 01 Jan 2022 09:20 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 01 Jan 2022 09:20 AM IST
विज्ञापन
Happy New Year: alia bhatt and ranbir kapoor celebrating New year in jungle safari
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : Instagram

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट क्यूट कपल गोल्स देते हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने जंगल सफारी को चुना है। नए साल के मौके पर रणबीर और आलिया ने एक साथ सुकून के पल बिताए। इस बार आलिया भट्ट ने रणबीर साथ तस्वीर शेयर कर नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। हाल ही में आलिया और रणबीर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जिससे ये पता चला था कि दोनों नए साल की पार्टी मुंबई में नहीं करने वाले हैं।

Happy New Year: alia bhatt and ranbir kapoor celebrating New year in jungle safari
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस खुद नजर आ रही हैं। उनके पीछे जंगल दिखाई दे रहा है। दूसरी तस्वीर रणबीर कपूर की है। इसमें वो टोपी लगाए हुए और कुछ पीते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में शेर-शेरनी नजर आ रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

Happy New Year: alia bhatt and ranbir kapoor celebrating New year in jungle safari
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बिना मेकअप के लिए गए तस्वीर में भी वो बेहद क्यूट लग रही हैं। दोनों की तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा है- नादान परिंदे.. वहीं रणबीर कपूर की मां नीतू ने भी दिल का इमोजी बनाकर दोनों पर प्यार लुटाया है। फैंस भी इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy New Year: alia bhatt and ranbir kapoor celebrating New year in jungle safari
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले साल भी नए साल की पूर्व संध्या पर भी दोनों राजस्थान के रणथंभौर पहुंचे थे और तब चर्चाएं उठी थीं कि रणथंभौर में दोनों की सगाई होने वाली है। रणबीर कपूर का अब तक का इतिहास हालांकि किसी एक लड़की के साथ टिके रहने का नहीं रहा है पर आलिया भट्ट से उनकी शादी होना तय हो चुका है। रणबीर कपूर के करीबियों की माने तो दोनों की शादी इस साल तक हो जाएगी।

विज्ञापन
Happy New Year: alia bhatt and ranbir kapoor celebrating New year in jungle safari
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

बता दें कि आलिया भट्ट-रणबीर कपूर एक साथ अयान मुखर्जी की फिल्म  'ब्रह्मास्त्र' में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म की पहली झलक सामने आई है। इसी साल 9 सितंबर को रिलीज हो रही ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी एक साथ रिलीज होगी। फिल्म को थ्रीडी में रिलीज करने की योजना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed