अभिनेता शरद केलकर अपनी आगामी फिल्म हर हर महादेव को लेकर काफी चर्चा में हैं। अभिनेता की ये पैन इंडिया फिल्म है और दर्शक इसका बेसब्री से से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। फिल्म में शरद केलकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति बाजी प्रभु देशपांडे का किरदार निभाया है। शिवाजी को देश ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे महान योद्धाओं में से एक माना जाता है। शिवाजी पर कई भाषाओं में फिल्में बनाई गई हैं। इनमें से अधिकतर फिल्में तो मराठी भाषा में हैं। तो चलिए आपको बताते हैं देश के शूरवीर शिवाजी पर आधारित कौन-कौन सी फिल्में बनी हैं-
Movies On Shivaji: 'हर हर महादेव' ही नहीं, इन पांच फिल्मों में भी दिखाई गई शूरवीर शिवाजी की गाथा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेताजी पालकर (1927)
नेताजी पालकर एक मराठी साइलेंट फिल्म थी। ये 1927 में रिलीज हुई थी। ये शिवाजी के जीवन पर बनी शुरुआती फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म को महाराष्ट्र फिल्म कंपनी ने बनाया था, जिसमें बाला साहेब यादव और गणपत बाकरे थे। फिल्म का निर्देशन वी शांताराम ने किया था।
इसे भी पढ़ें- Drishyam 2: 'दृश्यम 2' का फर्स्ट लुक आया सामने, हाथों में बेलचा थामे नजर आए अजय देवगन
उदयकाल (1930)
इस फिल्म का निर्देशन भी वी शांताराम ने किया था और उन्होंने इस फिल्म में एक्टिंग भी की थी। उदयकाल एक साइलेंट फिल्म थी। इस फिल्म में मुगल से मराठाओं की टक्कर दिखाई गई थी। उदयकाल को प्रभात फिल्म्स कंपनी के तहत बनाया गया था।
राजमाता जिजाऊ (2009)
राजमाता जिजाऊ एक मराठी फिल्म थी। इस फिल्म में राजमाता जिजाऊ और छत्रपति शिवाजी की मां की भूमिका बारे में है। फिल्म का निर्देशन यशवंत भालकर ने किया था।
फरजांद (2018)
फरजांद भी एक मराठा फिल्म थी। इस फिल्म में भी शिवाजी और मुगलों में पन्हाला किले को फतह करने के इरादे से युद्ध दिखाया गया है। फरजांद में चिन्मय मांडलेकर, समीर धर्माधिकारी और मृणाल कुलकर्णी मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।