{"_id":"5c5aabb6bdec220c0c3219dc","slug":"hardik-pandya-and-kl-rahul-controversy-case-file-against-karan-johar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए क्या है वो टिप्पणी, जिसके आधार पर करण जौहर समेत राहुल और हार्दिक पर दर्ज हुई FIR","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए क्या है वो टिप्पणी, जिसके आधार पर करण जौहर समेत राहुल और हार्दिक पर दर्ज हुई FIR
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 06 Feb 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
karan johar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने महिलाओं पर विवादित टिप्पणी की थी । इसके बाद सोशल मीडिया पर हार्दिक, केएल राहुल और करण जौहर की कड़ी आलोचना की गई। ये मामला अभी भी शांत नहीं हुआ है। खबर है कि महिलाओं पर विवादित टिप्पणी के लिए हार्दिक पंड्या-केएल राहुल समेत करण जौहर के खिलाफ जोधपुर में केस दर्ज हुआ है।
2 of 7
karan johar
करण जौहर ने कुछ दिनों पहले इस मामले को लेकर सफाई दी थी। करण जौहर ने कहा था, 'ये मेरा प्लेटफॉर्म है । मैं ही शो में गेस्ट को इनवाइट करता हूं । यहां पर अगर कुछ गलत होता है तो ये मेरी जिम्मेदारी है। ये मामला जब बढ़ा तो कई रातों तक मैं सो नहीं पाया। मैं सोच रहा था कि इस गलती को कैसे ठीक करूं कि सब पहले जैसा हो जाए। यहां मेरी बात सुनने वाला कोई नहीं है ।'
3 of 7
karan johar
'ये बात ऐसे लेवल पर पहुंच गई जिस पर मेरा कंट्रोल नहीं है । मैं खुद की सफाई नहीं दूंगा । मैंने बस उन दोनों से वही सवाल पूछे जो मैंने आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स से पूछे थे। मैं सिर्फ सवाल पूछता हूं। वहां से क्या जवाब आएगा ये मेरे बस में नहीं है। मैं शर्मिंदा हूं कि मेरे शो में आने के बाद उन्हें ये सब झेलना पड़ा ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
करण जौहर
- फोटो : ANI
पंड्या ने चैट शो में करण से बातचीत के दौरान महिलाओं को लेकर टिप्पणी की थी जिसे आपत्तिजनक माना गया। दिसंबर में इस शो को टेलीकास्ट किया गया था। विवाद बढ़ने के बाद ऑनलाइन चैनल हॉटस्टार ने इसे अपने चैनल से हटा दिया था। इस बयान के बाद बीसीसीआई ने इन दोनों को निलंबित करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
5 of 7
karan johar
- फोटो : ANI
सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) ने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर तत्काल प्रभाव से निलंबन हटा दिया था। जब हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर से निलंबन हटा था तो करण जौहर ने भी राहत की सांस लेते हुए खुशी जाहिर की थी। गौरतलब है कि शो में पांड्या ने कहा था कि 'मैं अपने पैरेंट्स से काफी खुला हुआ हूं और उन्हें मेरी हर गर्लफ्रेंड के बारे में पता होता है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।