{"_id":"5fb8ba0f37668d5db546c4c8","slug":"hardik-pandya-and-natasa-stankovic-son-agastya-cars-themed-room-here-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के बेटे के कमरे की तस्वीरें आईं सामने, कार थीम पर दिया गया ये लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के बेटे के कमरे की तस्वीरें आईं सामने, कार थीम पर दिया गया ये लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक अक्सर अपने बेटे अगस्त्य की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इस बार नताशा ने बेटे का स्टाइलिश और क्यूट कमरा दिखाया है। उन्होंने एक वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की है।
2 of 5
हार्दिक और नताशा के बेटे का कमरा
- फोटो : instagram/natasastankovic__
हार्दिक और नताशा के लाडले अगस्त्य चार महीने के हो गए हैं। नताशा ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें कमरे में लगा वॉलपेपर नजर आ रहा है जो कि कार थीम पर बेस्ड है। इन कारों की खास बात ये है कि साल 2006 में डिज्नी पिक्सर फिल्म में एक रेस में हिस्सा लेती देखी गई थी। दीवार पर पिकअप ट्रक मैटर और सुपरफास्ट लाइटनिंग मैकक्वीन है। इसके अलावा कमरे में एक छोटा सा स्ट्रोलर भी रखा हुआ है।
बीते दिनों हार्दिक पांड्या दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग में व्यस्त थे। इस दौरान नताशा और अगस्त्य भारत में ही थे। नताशा, हार्दिक को बेहद मिस कर रही थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट भी साझा किए जिसमें उन्होंने लिखा कि वे और अगस्त्य दोनों उन्हें याद कर रहे हैं।
इससे पहले हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह अपने बेटे अगस्त्य के साथ दिखे। हार्दिक पांड्या के इस क्यूट वीडियो पर प्रशंसकों और सितारों के खूब कमेंट्स आए। वीडियो में हार्दिक बेटे के साथ खेलते रहे थे। वे बेटे के साथ हाय फाइव कर रहे थे। थोड़ी देर बाद हार्दिक कहते हैं कि 'चलो अब सो जा डैडी जा रहे हैं।' इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'अगस्त्य के साथ खेलने का वक्त। यही वह चीज है जिसे मैं सबसे ज्यादा मिस कर रहा हूं। मैं ये दिन अपनी पूरी जिंदगी याद रखूंगा।'
गौरतलब है कि 2020 की शुरुआत में हार्दिक और नताशा ने सगाई का एलान किया था। हार्दिक ने दुबई में नताशा को प्रपोज किया था और सगाई की अंगूठी पहनाई थी। इसी साल 30 जुलाई को नताशा ने बेटे को जन्म दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।