'लव स्टोरी 2050', 'वाट्स योर राशि' और 'विक्ट्री' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता हरमन बावेजा ने अपना जीवन साथी चुन लिया है। हरमन ने न्यूट्रीशन हेल्थ कोच साशा रामचंदानी से सगाई कर ली है। ये कार्यक्रम में चंडीगढ़ में हुआ था जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
फिल्मों से गायब हो चुके हरमन बावेजा ने की सगाई, ये बनेंगी अभिनेता की दुल्हनिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरमन बावेजा की बहन ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'साशा रामचंदानी परिवार में आपका स्वागत है। सेलिब्रेशन को शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकते। हम तुमसे प्यार करते हैं।' इसके अलावा जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे ने अपनी सोशल मीडिया स्टोरी में कपल की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'बधाई हो साशा और हरमन।'
हरमन, मशहूर निर्देशक हैरी बावेजा के बेटे हैं जिन्होंने 'दिलवाले', 'दिलजले', 'कर्ज', 'मैं ऐसा क्यों हू' और 'कयामत' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। हरमन ने साल 2008 में फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं।
हरमन बावेजा की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और फ्लॉप साबित हुई। साल 2009 में वह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म विक्ट्री में नजर आए। उनकी यह फिल्म भी कुछ खास नहीं रही। 2009 में ही हैरी बावेजा ने हरमन के लिए रोमांटिक फिल्म व्हॉट्स योर राशि बनाई। इस फिल्म में भी हरमन बावेजा के साथ प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई।
दर्शकों ने हरमन बावेजा के अभिनय को भले की पसंद न किया हो लेकिन उनकी डांसिंग स्टाइल को काफी पसंद किया गया। इतना ही नहीं उनकी गिनती अभिनेता ऋतिक रोशन के लुक से भी होती है। हरमन का लुक भी ऋतिक रोशन जैसा ही था, जिसके बाद यह कहा जाने लगा कि वह ऋतिक रोशन समेत कई बड़े स्टार्स को कड़ी टक्कर दे सकते हैं लेकिन एक के बाद एक फ्लॉप के बाद उनका करियर कुछ खास नहीं चल पाया।
चार साल के हुए तैमूर अली खान, मां करीना कपूर खान ने किया इमोशनल पोस्ट शेयर