बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा स्टारकिड्स में सैफ और करीना के लाडले बेटे तैमूर अली खान का नाम भी शुमार रहता है। तैमूर अली खान का आज अपना चौथा जन्मदिन मना रहे हैं। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। तैमूर के चौथे जन्मदिन पर करीना कपूर खान ने भी अपने बेटे को बधाई दी है। साथ ही एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है।
चार साल के हुए तैमूर अली खान, मां करीना कपूर खान ने किया इमोशनल पोस्ट शेयर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में वो अक्सर कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। खासकर करीना ऐसी तस्वीरें शेयर करती हैं जो कहीं देखी ना गई हों। अब हाल ही में तैमूर के जन्मदिन पर भी करीना ने ऐसी ही कुछ तस्वीरों के कलेक्शन का एक वीडियो पोस्ट किया है।
करीना ने जो वीडियो शेयर किया है उस वीडियो में तौमूर की ऐसी तस्वीरों का कलेक्शन है जिसे उनके फैंस ने देखा भी नहीं होगा। करीना ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इमोशनल कैप्शन भी लिखा है। करीना ने लिखा, 'मेरे बच्चे...मैं खुश हूं कि सिर्फ चार साल की उम्र में ही तुम्हारे अन्दर इस बात को लेकर दृढ़ निश्चय, समर्पण और फोकस है कि तुम क्या करना चाहते हो। जो कि इन दिनों चारा उठाना और गायों को खाना खिलाना है।'
View this post on Instagram
आगे करीना ने लिखा, 'भगवान तुम्हारा भला करे मेरे मेहनती बच्चे...लेकिन जब तुम यह सब कर रहे हो तो कुछ पल रुककर बर्फ को चखना, फूलों को तोड़ना, उछलना-कूदना, पेड़ पर चढ़ना और अपना केक खाना मत भूलना। अपने सपनों का पीछा करो और सिर उठाकर जियो मेरे बच्चे...और सबसे बड़ी बात...वो करो जो तुम्हें खुश करता है। तुम्हें तुम्हारी अम्मा से ज्यादा प्यार ना कोई कर सकता है और ना ही कर पाएगा। हैप्पी बर्थडे बेटा...मेरे टिम।'
गौरतलब है कि करीना कपूर खान जल्दी ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इस समय करीना अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एन्ज्वॉय कर रही हैं। वहीं तामू के जन्मदिन के मौके पर ही करीना ने अपनी किताब का कवर फोटो भी जारी किया है। इस किताब में करीना ने गर्भधारण के बारे में सब कुछ बताएंगी जो लोग उनसे जानना चाहते थे। करीना की इस किताब का नाम 'करीना कपूर खान्स प्रैगनेंसी बाइबल ' होगा।
पढ़ें: वाजिद खान की पत्नी का एक और खुलासा, बोलीं- पति ने दी थी तलाक की धमकी