{"_id":"60b879e8b4969454794831da","slug":"harshaali-malhotra-birthday-lesser-known-facts-about-bajrangi-bhaijaan-munni","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: ‘बजरंगी भाईजान’ की ‘मुन्नी’ हो गई हैं इतनी बड़ी, कुछ ही सालों में बदल गया पूरा लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: ‘बजरंगी भाईजान’ की ‘मुन्नी’ हो गई हैं इतनी बड़ी, कुछ ही सालों में बदल गया पूरा लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हर्षाली मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' हर किसी के जेहन में अब तक बसी हुई है। फिल्म को बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का प्यार मिला था। फिल्म आज भी जब टेलीविजन पर आती है तो कोई भी इसे देखे बिना नहीं रह पाता है। फिल्म में सलमान खान तो थे ही आकर्षण का केंद्र, इसके साथ ही फिल्म का एक किरदार और ऐसा था जिसका फिल्म को हिट करने में हाथ रहा था। वो थीं 'मुन्नी', जिसे बाल कलाकार हर्षाली मल्होत्रा ने निभाया था। इस फिल्म में मुन्नी का हाथ उठाकर अपनी बात रखने का अंदाज हर किसी को पसंद आया था। हर्षाली ने फिल्म में एक भी डायलॉग नहीं बोला लेकिन वो अपनी मालूमियत, मुस्कुराहट और बिना बोले ही अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत गईं। 'बजरंगी भाईजान' (Bajrangi Bhaijaan) की मुन्नी अब बड़ी हो गई हैं। फिल्म के रिलीज होने से लेकर अब तक हर्षाली के लुक में काफी बदलाव आ गया है। इस खास मौके पर आइए देखते हैं मुन्नी की कुछ तस्वीरें और जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में ...
2 of 5
हर्षाली मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
हर्षाली का जन्म 3 जून 2008 को हुआ था। उनकी मां का नाम काजल मल्होत्रा है। हर्षाली मुंबई के सेवन स्क्वायर एकेडमी की छात्रा हैं। वैसे तो हर्षाली दिल्ली से ताल्लुक रखती हैं लेकिन बेटी के एक्टिंग में डेब्यू करने के बाद उनके माता-पिता मुंबई में ही शिफ्ट हो गए। हर्षाली ने महज 21 महीने में कैमरे को फेस किया था। बजरंगी भाईजान से पहले हर्षाली कई धारावाहिकों और विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं।
3 of 5
हर्षाली मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
हर्षाली टेलीविजन पर 'कुबूल है' और 'लौट आओ तृषा' में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा कई कमर्शियल्स में भी हर्षाली नजर आ चुकी हैं। उन्होंने सलमान की बजरंगी भाईजान से पहले सलमान की ही फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' साइन की थी। लेकिन बजरंगी भाईजान में हर्षाली का किरदार बड़ा था जिसे देखते हुए उन्होंने प्रेम रतन धन पायो को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हर्षाली मल्होत्रा
- फोटो : Instagram
'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी अब 13 साल की हो चुकी हैं। इन छह सालों में उनके लुक में भी काफी बदलाव आया है। सलमान खान की मुन्नी अब काफी स्टाइलिश हो गई हैं, और सोशल मीडिया पर एक्टिव भी रहती हैं। इसके साथ ही हर्षाली की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करने के बाद तुरंत वायरल हो जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
हर्षाली मल्होत्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
हर्षाली के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने भले ही सलमान की फिल्म में म्यूट किरदार निभाया हो। लेकिन असल जिंदगी में वो बहुत बातूनी हैं। हर्षाली ने जब बजरंगी भाईजान में काम किया उस समय वो महज 7 साल की थीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान वो जब भी सलमान को रोते हुए या सलमान का फाइटिंग सीन देखती थीं तो खुद भी रोने लगती थीं। जिसके बाद सलमान खुद उन्हें संभालते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।