फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में सपना चौधरी को आई फैंस की याद, वीडियो साझा कर कहा- 'मैं अपने पुराने वीडियो..'

Fri, 24 Apr 2020 01:08 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 24 Apr 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
Haryanvi Dancer Sapna Chaudhary Share Throwback Dance Video During Coronavirus Lockdown Viral
सपना चौधरी - फोटो : Social Media

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने बेहतरीन डांस से लाखों लोगों को दीवाना बना चुकी हैं। सपना के डांस वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। उनका बेहतरीन डांस लोगों के जिलों में घर कर गया है। लेकिन फिलहाल सपना लॉकडाउन की वजह से घर पर ही हैं। लगता है लॉकडाउन के बीच अब सपना को भी अपने शोज की याद सताने लगी है।

Haryanvi Dancer Sapna Chaudhary Share Throwback Dance Video During Coronavirus Lockdown Viral
स्टेज पर डांस करतीं सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला

सपना ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो साझा कर इस बारे में बताया है। कि वो अपने सभी फैन्स को कितना मिस कर रही हैं। बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सपना अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इस बार सपना ने अपना एक पुराना डांस वीडियो साझा किया है। जिसमें सपना एकदम धमाकेदार डांस कर रही हैं।

Haryanvi Dancer Sapna Chaudhary Share Throwback Dance Video During Coronavirus Lockdown Viral
sapna chaudhary - फोटो : instagram

सपना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पुराने सो का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सपना एक हरियाणवी गाने पर ही डांस कर रही हैं। उनके सामने ढ़ेर सारे दर्शक बैठे हुए हैं। इस वीडियो को साझा कर हुए सपना ने लिखा, 'जैसे मैं अपने पुराने वीडियोज को देख कर आप सब को याद कर रही हूं, खुश हो रही हूं, आप भी अपने परिवार के साथ अपने घर पर पुरानी तस्वीरें देखें, यादें ताजा करें और सब साथ मुस्कुराएं। अपने बड़े बुजर्गो का ध्यान रखें, घर पे साथ मिलके काम करें। मुश्किल है ये वक्त, आए सब मिलकर इंसान होने का फर्ज निभाएं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जैसे मैं अपने पुराने videos ko देख कर आप सब को याद कर रही हूँ, खुश हो रही हूँ, आप भी अपने परिवार के साथ अपने घर पर पुरानी तस्वीरें देखे, यादें ताज़ा करे और सब साथ मुस्कुराए । अपने बड़े बुजर्गो का ध्यान रखे, घर पे साथ मिलके काम करे। मुश्किल है ये वक्त, आए सब मिलकर इंसान होने का फ़र्ज़ निभाए 🙏🏼 #desiqueen #positivevibes #thankgod #desiqueensapna #publiclove

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryanvi Dancer Sapna Chaudhary Share Throwback Dance Video During Coronavirus Lockdown Viral
Sapna Chaudhary - फोटो : instagram

सपना चौधरी के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते ही खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना के सामने बहुत सारी भीड़ दिखाई दे रही है। सपना के इस वीडियो पर उनके फैन्स भी कमेंट कर बता रहे हैं कि वो भी उन्हें और उनके डांस को काफी मिस कर रहे हैं। इस वीडियो की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Haryanvi Dancer Sapna Chaudhary Share Throwback Dance Video During Coronavirus Lockdown Viral
sapna chaudhary - फोटो : instagram

गौरतलब है कि सपना चौधरी फेमस हरियाणवी डांसर हैं। उनके कॉन्सर्ट्स जगह-जगह होते हैं। जिसमें हजारों लोगों की भीड़ शामिल होती है। सपना चौधरी बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद लाइम लाइट में आईं और यहीं से सपना का ट्रांसफॉर्मेशन भी शुरू हो गया। हमेशा सलवार सूट में नजर आने वाली सपना चौधरी अब अलग-अलग स्टाइलिश लुक में नजर आती हैं। कॉन्सर्ट्स के साथ ही सपना कई वीडियो एल्बम में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो फिल्मों में भी डेब्यू कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed