टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच शुरू हुआ विवाद हर रोज एक नया मोड़ ले रहा है। हसीन जहां ने शमी पर दूसरी लड़की से संबंध का गंभीर आरोप लगाया है, उन्होंने इस मामले में शिकायत भी दर्ज कराई है। असल जिंदगी के साथ फिल्मों में भी ऐसी बेवफाई के किस्से बखूबी पर्दे पर उतारे गए हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में जब बेवफाई की कहानी देखने को मिली।
शमी-हसीन जहां जैसे पति-पत्नी की बेवफाई जब बॉलीवुड में आई तो हिट हो गईं ये 5 फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धड़कन
निर्देशक धर्मेश दर्शन की सुपरहिट फिल्म 'धड़कन' साल 2000 में रिलीज हुई थी। जिसमें शिल्पा शेट्टी अपने प्रेमी सुनील शेट्टी को धोखा देकर अक्षय कुमार से शादी कर लेती हैं।
हां मैंने भी प्यार किया है
2002 में आई 'हां मैंने भी प्यार किया है' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। यह फिल्म 1981 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'मौना गीथांगल' की रीमेक थी। फिल्म में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर पति-पत्नी होते हैं, इसके बावजूद अभिषेक बच्चन अपनी दोस्त के साथ संबंध बनाते हैं। जिससे नाराज होकर करिश्मा कपूर अभिषेक का साथ छोड़ देती हैं।
हमराज
साल 2002 में आई फिल्म 'हमराज' एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। अब्बास मस्तान निर्देशित इस फिल्म में बॉबी देओल, अक्षय खन्ना और अमीषा पटेल लीड रोल में थे। फिल्म में अमीषा पटेल बॉबी देओल से शादी कर लेती हैं इसके बावजूद वह अपने प्रेमी अक्षय कुमार के साथ मिलकर बॉबी देओल को धोखा दे रही होती हैं हालांकि फिल्म के अंत में अमीषा को अपनी गलती का एहसास होता है।
बेवफा
2005 में धर्मेश दर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म 'बेवफा' में अक्षय कुमार, अनिल कपूर, करीना कपूर और सुष्मिता सेन मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी में करीना कपूर अक्षय कुमार को छोड़कर अनिल कपूर से शादी कर लेती हैं।