{"_id":"5a9e1c344f1c1ba3378b745d","slug":"hate-story-4-song-badnaamiyan-behind-the-scenes-video-watch-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसे शूट हुआ ‘हेट स्टोरी 4’ का सबसे बोल्ड गाना, वीडियो में दिखी सारी हकीकत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐसे शूट हुआ ‘हेट स्टोरी 4’ का सबसे बोल्ड गाना, वीडियो में दिखी सारी हकीकत
Tue, 06 Mar 2018 12:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
hate story 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'हेट स्टोरी 4' से चर्चा में बनी हुई हैं। 9 मार्च को रिलीज हो रही 'हेट स्टोरी 4' बोल्ड तेवरों वाली रिवेंज ड्रामा फिल्म है। हाल ही में इस फिल्म का गीत 'बदनामियां' रिलीज हुआ था। गाने में उर्वशी रौतेला और करण वाही की लाजवाब केमेस्ट्री देखने को मिली थी। अब इस गाने का बिहाइंड द सीन वीडियो सामने आया है।
2 of 4
hate story 4
वीडियो में दिखाया गया है कि इस रोमांटिक गाने को किस तरह शूट किया गया है। फिल्म के निर्देशक विशाल पांड्या ने इस वीडियो में गाने की खासियत का भी जिक्र किया है। आपको बता दें कि बदनामियां गाने को यू-ट्यूब पर अब तक 1 करोड़ 37 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने के बोल हैं ‘बदनामियां’। इसे लिखा है रश्मि विराग ने और गाया है अरमान मलिक ने। गाने में संगीत अभिजीत भगानी ने दिया है।
3 of 4
hate story 4
इतना ही नहीं इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से उर्वशी को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। ये धमकियां फिल्म में अपनी तुलना द्रौपदी से किए जाने की वजह से मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
hate story 4
‘हेट स्टोरी 4’ में लीड रोल में उर्वशी रौतेला, विवियन भटेना और करण वाही जैसे कलाकार हैं। इनके अलावा फिल्म में इहाना ढिल्लों और गुलशन ग्रोवर भी नजर आएंगे। ये फिल्म 9 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले ये फिल्म 2 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।