सब्सक्राइब करें

Hawa: भारत में रिलीज होने जा रही बांग्लादेश की आधिकारिक ऑस्कर प्रविष्टि, यहां जानिए फिल्म की कहानी व रिलीज डेट

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Thu, 15 Dec 2022 02:05 PM IST
विज्ञापन
hawa oscar nominated bangladeshi movie will release in india on 16 and 30 december know about story of film
बांग्लादेशी फिल्म हवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बांग्लादेशी फिल्म उद्योग में एक नई हवा लाने वाली फिल्म 'हवा' अब पूरे भारत में रिलीज होने जा रही है। मिथक फंतासी और रहस्य-थ्रिलर पर आधारित  फिल्म 'हवा'  29 जुलाई 2022 को बांग्लादेश के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अभी भी फिल्म बांग्लादेश के सिनेमाघरों में चल रही है। फिल्म को मिल रही सफलता को देखते हुए अब इसे भारत में भी रिलीज किया जा रहा है। इतना ही नहीं, फिल्म को बांग्लादेश की तरफ से 95वें अकादमी पुरस्कार( ऑस्कर) की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भी भेजने का फैसला हो चुका है। ।

Trending Videos
hawa oscar nominated bangladeshi movie will release in india on 16 and 30 december know about story of film
बांग्लादेशी फिल्म हवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मेज्बौर रहमान सुमन द्वारा निर्देशित फिल्म 'हवा' एक मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर पर पुरुषों की टीम की यात्रा के बारे में है। कॉक्स बाजार के अनुभवी नाविकों के एक समूह के सामान्य मछली पकड़ने के मिशन में समुद्र की गहराई में एक अनसुनी मछली पकड़ी जाती है। उन्होंने एक सुंदर लेकिन रहस्यमय युवा लड़की को पकड़ा और फिर नाव पर पुरुषों की दुनिया में प्रवेश किया। फिल्म की कहानी एक परी कथा पर आधारित है। इस फिल्म को 'सी फॉग' की रीमेक बताया जा रहा था ,लेकिन फिल्म के निर्देशक ने यह कहते हुए इसका खंडन किया कि 'सी फॉग' का विषय मानव तस्करी है और उनकी फिल्म की कहानी का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

इसे भी पढ़ें- Vivek Agnihotri: 'हिंदू कभी मरे नहीं, यह साबित करो', अनुराग कश्यप के रिसर्च वाले सवाल पर विवेक का करारा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
hawa oscar nominated bangladeshi movie will release in india on 16 and 30 december know about story of film
बांग्लादेशी फिल्म हवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म को भारत में रिलीज करने में सहयोग कर रहे निर्माता अजॉय कुमार कुंडू ने कहा, 'बंगाली फिल्मों के हमारे पड़ोसी देश में कई दर्शक हैं। मुझे लगता है कि 'हवा' बांग्लादेशी फिल्मों की मांग बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।' वहीं फिल्म को भारत में रिलीज कर रही कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट के श्रेयशी सेनगुप्ता कहते हैं, 'भारत सहित कई देशों में 'हवा' के वितरण अधिकार हमारे पास है। भारत में 'हवा' की रिलीज से बांग्लादेश-भारत मीडिया व्यवसाय के लिए नए दरवाजे खुलेंगे। यह फिल्म 16 दिसंबर को कोलकाता और पश्चिम बंगाल में और भारत के बाकी शहरों में 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में अंग्रेजी सब टाइटल के साथ रिलीज होगी।’  

hawa oscar nominated bangladeshi movie will release in india on 16 and 30 december know about story of film
बांग्लादेशी फिल्म हवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘हवा’ को अगले साल आयोजित होने वाले 95 वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) में 'सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म' श्रेणी के लिए नामांकित किया गया है। मेज्बौर रहमान सुमन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में चंचल चौधरी, नजीफ तुशी, सरीफुल इस्लाम रेज, सुमन अनवार, नासिर उद्दीन खान, शोहेल मोंडोल व अन्य कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है। इस फिल्म की शूटिंग बंगाल की खाड़ी में सेंट मार्टिन द्वीप पर हुई है। यह फिल्म पुरुष प्रधान समाज में एक महिला की दुर्दशा को उजागर करती है और राजनीतिक रूप से पितृसत्ता की आलोचना करती है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed