सब्सक्राइब करें

Hera Pheri 3: अक्षय कुमार या फिर कार्तिक आर्यन, कौन बनेगा हेराफेरी 3 का हीरो, स्क्रिप्ट को लेकर फंसा पेच

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 15 Dec 2022 02:01 PM IST
विज्ञापन
Hera Pheri 3: Firoz Nadiadwala Finalized two scripts for kartik aaryan staring film and one for akshay kumar
अक्षय कुमार फिरोज नाडियाडवाला और कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

हेरा फेरी 3 को लेकर निर्देशक फिरोज नाडियाडवाला काफी समय से चर्चा में हैं। दरअसल, फिल्म की लीड स्टारकास्ट को लेकर काफी वक्त से असमंजस बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाडियाडवाला ने फिल्म के लिए दो स्क्रिप्ट लॉक की हैं, जिसमें एक अक्षय कुमार तो दूसरी कार्तिक आर्यन के लिए है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि किस स्टार को लेकर कौन सी स्क्रिप्ट फाइनल की गई है।

Trending Videos
Hera Pheri 3: Firoz Nadiadwala Finalized two scripts for kartik aaryan staring film and one for akshay kumar
फिरोज नाडियाडवाला और कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिरोज नाडियाडवाला ने अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म को लेकर पेपर वर्क कर लिया है। वह युवा अभिनेता के साथ फिल्म बनाने को लेकर काफी उत्साहित भी हैं। उन्हें लगता है कि कार्तिक फिल्म कर सकते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा इतनी तेज है कि जिसकी वजह से फिरोज को अक्षय कुमार के बिना हेरा फेरी 3 पर फिर से विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ा। खबरों की मानें तो उनके पास अभी दो स्क्रिप्ट हैं, एक अक्षय के साथ और एक उनके बिना। फिल्म को लेकर अक्षय के साथ बातचीत चल रही है और कई मुद्दों को सुलझाया जा रहा है। जब तक चीजें कागज पर होंगी, तब तक हेराफेरी 3 की फाइनल स्टार कास्ट के बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। कहा जा रहा है कि अक्षय और फिरोज के बीच लगातार मीटिंग हो रही हैं। वह कार्तिक और उनकी टीम से भी लगातार मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  कंस का किरदार निभाकर मुश्किल में पड़ गए थे गोगा कपूर, असल जिंदगी में झेलनी पड़ी लोगों की नफरत

विज्ञापन
विज्ञापन
Hera Pheri 3: Firoz Nadiadwala Finalized two scripts for kartik aaryan staring film and one for akshay kumar
फिरोज नाडियाडवाला - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कास्टिंग को लेकर फिरोज नाडियाडवाला पर काफी दबाव है। सोशल मीडिया पर अभिनेता अक्षय कुमार के फैंस लगातार इस फिल्म में खिलाड़ी कुमार की मांग करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच फिरोज-अक्षय के बीच फिल्म को फिर से बातचीत शुरू हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह इतना आसान नहीं हैं, क्योंकि अक्षय फिल्म के लिए इनकार कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  अब दृश्यम 2 से दो-दो हाथ करेगी अवतार 2, जानें मुकाबले में किस तरह टिक पाएंगी बाकी फिल्में

Hera Pheri 3: Firoz Nadiadwala Finalized two scripts for kartik aaryan staring film and one for akshay kumar
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया से बातचीत के दौरान फिल्म के बारे में अक्षय ने कहा था, 'यह सही है कि फिल्म को लेकर मुझसे बात की गई थी। फिल्म की स्क्रिप्ट मेरे पास आई थी, लेकिन मैं उससे संतुष्ट नहीं था। इस वजह से मैं पीछे हट गया।' अक्षय का दावा है कि क्रिएटिव मतभेद के चलते वह फिल्म से अलग हुए हैं। कहा जा रहा है कि खिलाड़ी कुमार फीस को लेकर खुश नहीं थे। अब हेराफेरी 3 में कौन नजर आता है। यह तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल उम्मीद है कि यह फिल्म जल्द ही हमें सिनेमाघरों में दिखाई देगी।

यह भी पढ़ें:  गायिका नहीं तो पेंटर होतीं उषा मंगेशकर, ‘जय संतोषी मां’ के गाने से मिली नई पहचान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed