सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: 'हिंदू कभी मरे नहीं, यह साबित करो', अनुराग कश्यप के रिसर्च वाले सवाल पर विवेक का करारा जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 15 Dec 2022 01:46 PM IST
विज्ञापन
vivek agnihotri answer to anurag kashyap research for film The Kashmir Files after comment on kantara pushpa
विवेक अग्निहोत्री, अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी फिल्म से ज्यादा अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में हैं। वह आए दिन किसी न किसी पर निशाना साधते हुए नजर आते हैं। इस बार वह फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप से भिड़ गए हैं। विवेक अग्निहोत्री और अनुराग कश्यप के बीच बहस थमने का नाम नहीं ले रही है। यह बहस बीते मंगलवार (13 दिसंबर) को एक ट्वीट से शुरू हुई थी, जब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप के विचारों पर असहमति जताई थी। इसके बाद अनुराग ने भी विवेक की रिसर्च पर सवाल उठाए। अब एक बार फिर विवेक ने अनुराग के इस ट्वीट का जवाब दिया है।

Trending Videos
vivek agnihotri answer to anurag kashyap research for film The Kashmir Files after comment on kantara pushpa
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री ने दिया जवाब
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप के सवालों का जवाब व्यंग करते हुए दिया है। विवेक ने ट्वीट किया, 'भोलेनाथ, आप लगे हाथ साबित कर ही दो कि 'कश्मीर फाइल्स' का चार साल का रिसर्च सब झूठ था। गिरिजा टिक्कू, बीके गंजू, एयरफोर्स किलिंग, नदीमर्ग सब झूठ था। 700 पंडितों के वीडियो सब झूठ थे। हिंदू कभी मरे ही नहीं। आप साबित कर दो, दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी।
 



यह भी पढ़ें: Meghana Raj: प्रेग्नेंसी के दौरान हो गई थी पति चिरंजीवी की मौत, लोगों के ताने सुनकर हंसने से डरती थीं मेघना

विज्ञापन
विज्ञापन
vivek agnihotri answer to anurag kashyap research for film The Kashmir Files after comment on kantara pushpa
अनुराग कश्यप - फोटो : social media

पैन इंडिया फिल्म इंडस्ट्री के लिए खतरा
दरअसल, फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'पूरे देश में हर कोई पैन इंडिया फिल्म बनाने की कोशिश कर रहा है। इसकी सफलता केवल 10 प्रतिशत ही होगी। फिल्मों की पैन इंडिया छवि इंडस्ट्री के लिए नुकसानदायक है, क्योंकि ऐसे में बहुत सारे निर्देशक और एक्टर अपनी फिल्म को कहने भर के लिए पैन इंडिया बताएंगे, जबकि सभी फिल्मों में 'कांतारा' जैसी क्षमता नहीं होगी। इनमें से कुछ ही फिल्में होंगी, जो सुपरहिट होंगी और बाकी फिल्में दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाएंगी। हालांकि, सच यही है कि 'कांतारा' और 'पुष्पा' जैसी फिल्में ही हमें अपनी कहानियां कहने की हिम्मत देती हैं।

यह भी पढ़ें: Strange World: डिज्नी हॉटस्टार का दर्शकों को खास गिफ्ट, इस तारीख से ओटीटी पर देखी जा सकेगी स्ट्रेंज वर्ल्ड

vivek agnihotri answer to anurag kashyap research for film The Kashmir Files after comment on kantara pushpa
अनुराग कश्यप, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : Twitter

विवेक-अनुराग की जुबानी जंग
विवेक ने अनुराग के इंटरव्यू की खबर का स्क्रीनशॉट साझा किया था। उन्होंने लिखा था, 'बॉलीवुड के इकलौते मीलॉर्ड के विचारों से मैं पूरी तरह से असहमत हूं। क्या आप सहमत हैं?' इस पर यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए। कई लोगों ने विवेक को ट्रोल किया तो कुछ लोगों ने विवेक का समर्थन किया। वहीं, इस पर अनुराग ने भी विवेक को करारा जवाब देते हुए ट्वीट किया, 'सर आपकी गलती नहीं है। आपकी फिल्मों की रिसर्च भी ऐसी ही होती है, जैसे आपका मेरी बातचीत पर ट्वीट है। आपका और आपकी मीडिया का भी वही हाल है। कोई नहीं, अगली बार थोड़ा गंभीरता के साथ रिसर्च कर लेना।'

यह भी पढ़ें: Vivek Oberoi: सुशांत... डिप्रेशन... विवेक ओबेरॉय ने यूं बयां किया दर्द, ऐश्वर्या से अफेयर पर कह दी ऐसी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed