हाल ही में महाराष्ट्र में ड्रग्स मामले को लेकर खबर सामने आई थीं। पुलिस ने एक पार्टी पर छापा मारा और 22 लोगों को हिरासत में ले लिया था। इन 22 लोगों में कई कलाकार और कोरियोग्राफर शामिल थे जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया था। टीम ने इस पार्टी में से ड्रग्स और कुछ रुपये भी बरामद किए थे। हिरासत में लिए गए लोगों की मेडिकल जांच की जा रही है। अब खबरें आ रही हैं कि इन 22 लोगों में मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस हीना पांचाल भी शामिल हैं।
पांच खबरें: रेव पार्टी में पकड़ी गईं हिना पांचाल और फिल्ममेकर शंकर की बेटी ऐश्वर्या की हुई शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार के दिन यानि आज मशहूर फिल्ममेकर शंकर की बेटी ऐश्वर्या की शादी टीएनपीएल क्रिकेटर रोहित दामोदरन से हो गई। रोहित और ऐश्वर्या ने बेहद ही निजी समारोह में शादी की। उनकी शादी में बेहद कम लोग शामिल हुए।हालांकि उनके विवाह समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे। बता दें कि फिल्ममेकर शंकर की बेटी ऐश्वर्या जहां पेशे से डॉक्टर हैं तो वहीं रोहित क्रिकेटर हैं। रोहित तमिलनाडु प्रीमियर लीग में मदुराई पैंथर के लिए लीग लेवल पर क्रिकेट खेलते हैं। रोहित के पिता और उद्योगपति दामोदरन इस टीम के मालिक हैं। दुल्हन के लिबास में ऐश्वर्या शंकर बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। उन्होंने मैरून और गोल्डन रंग का लंहगा पहना था साथ ही सोने के गहनों से अपने वेडिंग लुक को कंप्लीट किया था। वहीं रोहित सफेद रंग की शेरवानी पहने नजर आए थे जिस पर मैरून रंग की कढ़ाई थी। रोहित भी दूल्हे के लुक में बेहद हैंडसम लग रहे थे। उनकी तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
शुभ विवाह: फिल्ममेकर शंकर की बेटी ऐश्वर्या ने रोहित संग लिए सात फेरे, आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम एमके स्टालिन
बॉलीवुड की प्रतिभावान और खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग पूरी कर ली है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही ये फिल्म काफी लंबे समय से चर्चा में है और अब इस फिल्म का सारा काम पूरा हो चुका है। टीम ने मुंबई की फिल्म सिटी (गोरेगांव) में बची हुई सारी शूटिंग पूरी कर ली। फिल्म में जहां आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभा रही हैं तो वहीं अजय देवगन भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि संजय लीला भंसाली की इस फिल्म का एक गाना और कुछ हिस्से शूट होने के लिए बचे थे। वहीं कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। इस फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली और जयंतीलाल गडा मिल कर रह रहे हैं।
गंगूबाई काठियावाड़ी: संजय लीला भंसाली की फिल्म की शूटिंग हुई पूरी, आलिया भट्ट ने साझा किया खास पोस्ट
साल 2014 में मिस इंडिया अर्थ (Miss India Earth) का खिताब जीत चुकीं मॉडल-एक्ट्रेस अलंकृता सहाय (Alankrita Sahai) अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, अलंकृता सहाय को अपने करियर में खराब अनुभव का सामना करना पड़ा है। एक फिल्म प्रोड्यूसर ने उनके साथ खराब व्यवहार किया और उनपर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की है। अलंकृता सहाय एक पंजाबी फिल्म के लिए काम कर रही थीं।
अलंकृता सहाय का बयान: प्रो़ड्यूसर ने किए आपत्तिजनक कमेंट्स तो मजबूरन छोड़नी पड़ी फिल्म
केआरके का विवादों से पुराना नाता रहा है। एक विवाद खत्म नहीं होता कि दूसरा पहले खड़ा हो जाता है। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि केआरके खुद ही अपने लिए विवाद खड़े करते हैं। ऐसा ही कुछ केआरके ने शाहरुख खान के खिलाफ अपने नए ट्वीट्स के जरिये किया है। केआरके ने एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन ट्वीट किए हैं। खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले केआरके ने उन रिपोर्ट्स पर अपने विचार रखे हैं, जिनमें कहा गया है कि शाहरुख खान तमिल डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) के साथ साथ काम करने जा रहे हैं। साथ ही केआरके ने यह तक कह दिया है कि यदि शाहरुख सही फिल्मों का चुनाव करें तो अब भी अच्छी कमाई वाली फिल्में दे सकते हैं।
विवाद: केआरके की शाहरुख खान को नसीहत, 'सही फिल्मों का चुनाव करें तो अब भी 500 करोड़...'