{"_id":"666d421ebd73034258073c28","slug":"heeramandi-star-fardeen-khan-pain-expressed-after-remembering-father-feroz-khan-says-there-was-a-void-in-life-2024-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fardeen Khan: 'पिता के जाने के बाद जीवन में खालीपन आ गया', फिरोज खान को याद कर फरदीन का छलका दर्द","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Fardeen Khan: 'पिता के जाने के बाद जीवन में खालीपन आ गया', फिरोज खान को याद कर फरदीन का छलका दर्द
फरदीन खान ने लंबे समय के बाद निर्देशक संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' से मनोरंजन जगत में वापसी की है। इस वेब सीरीज में फरदीन का काम काफी सराहनीय रहा है। अब हाल ही में, अभिनेता ने पिता फिरोज खान को खोने के बाद जीवन में हुए बदलावों का खुलासा किया है और बताया है कि उनके निधन के बाद वह खुद को संभाल नहीं पाए थे।
2 of 5
फरदीन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, एक इंटरव्यू में बात करते हुए फरदीन खान ने खुलकर बताया कि उन्हें अपने दिवंगत पिता फिरोज खान की कितनी याद आती है। उन्होंने अपने बचपन को याद करते हुए स्वीकार किया कि पहले वह अपनी भावनाओं को बहुत ज्यादा व्यक्त नहीं करते थे। हालांकि, खुद पिता बनने के बाद उनमें बदलाव आया है।
3 of 5
फरदीन खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @fardeenfkhan
आगे, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अपने दिवंगत पिता फिरोज खान की याद आती है, तो फरदीन खान ने कहा कि माता-पिता के जाने से जो खालीपन आता है, उसे कोई नहीं भर सकता। वह अपने पिता से बहुत जुड़ा हुआ महसूस करते हैं, उन्हें लगता है कि वह उनका ही एक हिस्सा हैं। जाहिर है, उन्हें उनकी बहुत याद आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फरदीन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
जब उनसे पूछा गया कि क्या फिरोज खान अपनी भावनाओं को अभिनेता के सामने व्यक्त करते थे, तो फरदीन खान ने हंसते हुए कहा, "नहीं, बिल्कुल नहीं।" उन्होंने बताया कि उनके पिता हर किसी को बताते थे कि वह उनसे कितना प्यार करते हैं, लेकिन शायद ही कभी सीधे तौर पर उनसे यह व्यक्त करते थे। हो सकता है कि बाद के वर्षों में वह ज्यादा एक्सप्रेसिव हो गए हो, लेकिन वह आम तौर पर बहुत ही संकोची थे।
विज्ञापन
5 of 5
फरदीन खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
फरदीन ने आगे बताया कि वह हर कीमत पर अपने परिवार की सुरक्षा के लिए खड़े रहते थे, लेकिन बहुत ज्यादा एक्सप्रेसिव नहीं थे। फरदीन ने कहा कि उनकी मां ने इसकी भरपाई की और उनके साथ उनका एक खूबसूरत रिश्ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।